सीएम डॉ मोहन यादव का हमला- कांग्रेस को जनता कभी माफ नहीं करेगी, नड्डा ने राहुल गांधी को कहा अबोध बालक, दी ये सलाह

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा वर्षों की मेहनत से भारत के चुनाव आयोग ने दुनिया में पहचान बनाई है। उसे तार-तार करने का कुत्सित प्रयास कांग्रेस कर रही है।
Save Democracy Remove Anarchy Rally CM Dr. Mohan Yadav JP Nadda Bhopal

Save Democracy Remove Anarchy Rally CM Dr. Mohan Yadav JP Nadda Bhopal

भारतीय जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज ‘संविधान बचाओ अराजकता हटाओ’  पदयात्रा का आयोजन किया, कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा विशेष रूप से शामिल हुए, पदयात्रा के दौरान भारी जन सैलाब दिखाई दिया जिसे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास बताया, इस दौरान आयोजित आमसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कांग्रेस और राहुल गांधी के अराजकता फैलाने के प्रयासों का देश और प्रदेश की जनता मुंहतोड़ जवाब देगी।

वोट चोरी के आरोप लगाकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांग रही कांग्रेस और उसकी सहयोगी इंडी गठबंधन की पार्टियों ने देश में ‘वोट बचाओ, संविधान बचाओ’ आंदोलन चला रखा है, विपक्षी दल देश की सभी संवैधानिक संस्थाओं पर निशाना साध रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं ये सभी प्रधानमंत्री मोदी को लाभ पहुँचाने के लिए उनके इशारे पर काम कर रही है , भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस के नेतृत्व में किये जा रहे विपक्ष के आंदोलन को अराजकता बता रही है और उसके विरोध में  ‘संविधान बचाओ अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकला रही है।

कांग्रेस को इस देश की जनता माफ़ नहीं करेगी 

राजधानी भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जो लोकतंत्र का माहौल चल रहा है  उसमें भारत चौमुखी विकास कर रहा है लेकिन कांग्रेस को ये दिखाई नहीं दे रहा, ये लोगो लोकतंत्र का मजाक बनाते हैं, सुप्रीम कोर्ट का मजाक बनाते हैं चुनाव आयोग को जेब की पुड़िया समझते हैं, राहुल गांधी इसकी आड़ में अपनी सियासी रोटी सेंकना चाहते हैं लेकिन जनता उन्हें माफ़ नहीं करेगी। पहले नेहरु ने फिर इनकी दादी ने फिर पापा ने फिर माँ ने सरकार चलाई लेकिन अब जब राहुल गांधी को सत्ता नहीं मिल रही तो हाय रे हाय रे मोदी चिल्ला रहे हैं ।

राहुल बाबा EVM और बैलेट की चिंता छोड़ो और आत्मचिंतन शुरू करो

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने भी राहुल गांधी पर बड़ा हमला किया, उन्होंने कहा  ये कहते हैं, बैलेट पेपर पर चुनाव कराओ, अभी कुछ दिन पहले 28 MLC के चुनाव बैलेट पेपर पर हुए। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जीरो, बिहार में कांग्रेस जीरो, महाराष्ट्र में बड़ी मुश्किल से एक सीट आई और कर्नाटक में, जहां कांग्रेस की सरकार है, वहां भी कांग्रेस जीरो। इसलिए मैं राहुल बाबा को उस अबोध बालक को एक सलाह देना चाहूंगा कि आप EVM और बैलेट की चिंता छोड़ो और आत्मचिंतन करना शुरू करो।

इस देश के लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है 

नड्डा बोले यह देश प्रजातंत्र की जननी कहा जाता है, जहां के लोगों की रगों में प्रजातंत्र का खून दौड़ता है। वर्षों की मेहनत से भारत के चुनाव आयोग ने दुनिया में पहचान बनाई है। उसे तार-तार करने का कुत्सित प्रयास कांग्रेस कर रही है। क्योंकि कांग्रेस को लोगों का समर्थन नहीं मिल रहा है। वह समझ चुकी है कि आने वाले 20-30 वर्षों में जनता उसे मौका नहीं देने वाली है, इसलिए चुनाव आयोग पर दोष मढ़ रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews