कोटक महिंद्रा बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, 4 नवंबर से लागू, 364 दिन के टेन्योर पर मिल रहा 6.50% इंटरेस्ट

कोटक महिंद्रा बैंक भी एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में शामिल हो चुका है। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.55% रिटर्न ऑफर कर रहा है। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना इंटरेस्ट मिल रहा है?
bank fd rates

AI Generated Image

दिवाली से पहले प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 4 नवंबर से डॉमेस्टिक, NRO और NRE एफडी के लिए नई दरें लागू हो चुकी हैं।  जिसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। साथ ही इसमें प्रीमेच्योर विड्रोल की अनुमति भी होती है। बैंक के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बैंक के संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 2. 75% से लेकर 6.80% तक ब्याज मिल रहा है।

वरिष्ठ नागरिकों को 50 आधार अंक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। हालांकि यह सुविधा एनआरओ या एनआरई पर नहीं मिल रही है। 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर  3.25% से लेकर 7. 55% तक ब्याज 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों को मिल रहा है।

2 -3 साल के एफडी पर अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 6.55% इंटरेस्ट मिल रहा है। 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर 6.60% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 18 महीने से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर 6. 55% ब्याज बैंक दे रहा है। बाकी सभी टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 6. 50% से कम है।

इन टेन्योर पर मिल रहा 6% से ज्यादा ब्याज 

3 साल से लेकर 5 साल से कम के साथ-साथ 4 साल से लेकर 5 साल से कम के टेन्योर पर 6.40 प्रतिशत ब्याज मिल रहा है। 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम के टेन्योर पर 6.45% रिटर्न बैंक दे रहा है। 271 दिन से लेकर 364 दिन टेन्योर के लिए ब्याज दर 6% है। वहीं 5 साल से लेकर 10 साल तक के एफडी पर 6. 25% रिटर्न मिल रहा है।

शॉर्ट टर्म एफडी के लिए ब्याज दरें जानें 

7 दिन से लेकर 30 दिन के एफडी पर 3 करोड रुपए से कम का निवेश करने पर 2.75% ब्याज बैंक दे रहा है।  31 से लेकर 45 दिन तक के टेन्योर पर 3%, 46 से लेकर  90 दिन के टेन्योर पर 3.50% और 91 दिन के टेन्योर पर 4% ब्याज मिल रहा है। 92 से लेकर 179 दिन के मैच्योरिटी स्लैब पर 4. 25%, 180 दिन के एफडी पर 5%,  181 दिन से लेकर 269 दिन और 270 दिन के टेन्योर पर 5. 50% ब्याज बैंक दे रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews