102 साल पुराने इस प्राइवेट बैंक ने बदली FD की ब्याज दरें, वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा 7.65% इंटरेस्ट, जानें डिटेल 

कर्नाटक बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को 40 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। कई टेन्योर पर 6% से अधिक इंटरेस्ट मिल रहा है।
bank fd rates

AI Generated Image

कर्नाटक बैंक ने देश के पुराने बैंकों में से एक है। जिसकी स्थापना फरवरी 1924 में हुई थी। वर्तमान में यह 900 से अधिक शाखाओं का संचालन करता है। ग्राहकों को अनेक सेवाएं ऑफर करता है। जिसमें फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) भी शामिल है। इस फेस्टिव सीजन में बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 2 नवंबर से लागू हो चुकी हैं।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट यानि 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर कम से कम 3.25% और अधिकतम 7.25% ब्याज मिल रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा एडिशनल इंटरेस्ट 

वरिष्ठ नागरिकों को बैंक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। 7 दिन से लेकर 1 साल से कम के टेन्योर पर 0.25% अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है। वहीं एक साल से लेकर 10 साल तक के सभी टेन्योर पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 40 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा केवल रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस के लिए ही उपलब्ध है। केवल पांच करोड़ रुपये से कम निवेश करने पर ही एडिशनल इंटरेस्ट का लाभ मिलता है। न्यूनतम ब्याज दर 3.75% और अधिकतम 7.65% है।

15 महीने के टेन्योर पर अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 15 महीने के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% रिटर्न मिल रहा है। 555 दिन के स्पेशल टेन्योर पर 7% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। बाकी किसी भी मैच्योरिटी स्लैब पर 7% या इससे अधिक रिटर्न सामान्य नागरिकों को नहीं मिल रहा है।

इन मैच्योरिटी स्लैब पर मिल रहा 6% से अधिक इंटरेस्ट 

15 महीने से अधिक और 554 दिन के साथ-साथ 1 साल से अधिक और 15 महीने से कम के टेन्योर पर 6.50% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 556 दिन से लेकर 2 साल तक के टेन्योर पर 6.40% ब्याज मिल रहा है। 2 साल से अधिक और 5 साल तक का निवेश करने पर 6.15% इंटरेस्ट बैंक दे रहा है।

5 साल से अधिक को 10 साल तक के टेन्योर पर 5.50%, 180 दिन से लेकर 1 साल से कम के टेन्योर पर 5.90% और 91 दिन से लेकर 179 दिन के एफडी पर 5% ब्याज मिल रहा है। 46 दिन से लेकर 90 दिन तक के टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 4.25% है। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजीदीकी शाखा विजिट करके ब्याज दरों को चेक कर सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews