
खंडवा: मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। विभिन्न जिलों में आए दिन मादक पदार्थों की जब्ती के साथ आरोपियों को भी दबोचा जा रहा है। इसी बीच, खंडवा में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक्शन लेते हुये गांजे की खेती का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में गांजे के हरे पौधे भी जब्त किये हैं।
बता दें कि जिले की जावर थाना पुलिस ने ग्राम डेबरी फाल्या कैसून में दबिश दी। यहां पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों में अवैध रूप से गांजे की खेती होना पाया। कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे के पौधे उगाए गए थे। पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 221 हरे गांजे के पौधे जब्त किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त गांजे के पौधों का कुल वजन 295.700 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत 29 लाख 57 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस ने पहले खेत से जब्त किये 110 पौधे
जानकारी अनुसार, जावर थाना पुलिस की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम डेबरी फाल्या कैसून में दो किसान अवैध तरीके से गांजे की खेती कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम सक्रिय हो गई और गांव में जाकर खेतों की तलाशी ली। पुलिस की टीम ने पहले, दरियावसिंह पिता सवर्ण निंगवाल (48) के घर के पास स्थित खेत की तलाशी ली।
पुलिस ने तलाशी के दौरान पाया कि आरोपी खेत में कपास और तुअर की फसल के बीच गांजे की खेती कर रहा है। पुलिस ने तुरंत की गांजे के पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया। पुलिस को खेत से करीब 110 पौधे मिले। इनका वजन 195.361 किलो था। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी खेत मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दूसरे खेत जब्त किये 111 गांजे के पौधे
इसके बाद, पुलिस ने सूचना के आधार पर दूसरे खेत यानि भूरु उर्फ राजेश पिता सागर भीलाला (40) के खेत की तलाशी ली। पुलिस ने देखा कि यहां भी तुअर और कपास की फसल के बीचे गांजा उगाया जा रहा है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये गांजे के पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया। पुलिस को मौके से 111 पौधे मिले, जिनका वजन करीब 100.339 किलो बताया गया है। पुलिस ने खेत मालिक भूरु उर्फ राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि खेतों में गांजे की खेती कब से की जा रही थी और जब्त पौधों की बिक्री या इस्तेमाल कहां किया जाना था। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
👉खण्डवा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, थाना जावर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर गांजे के 221 पौधे किए जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार*
👉जप्त गांजे के पौधों का कुल वजन 295.700 किलोग्राम, अनुमानित कीमत ₹2957000/-*
#mppolice
@MPPoliceDeptt
@projskhandwa https://t.co/quRFHPfZuA— SP_Khandwa (@KhandwaSp) November 3, 2026
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
