
Demand FIR against Dhirendra Shastri
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के एक बयान ने बवाल मचा दिया है। पिछले दिनों शिवपुरी में भगवान कृष्ण के विषय में दिए उनके बयान ने भगवान श्रीकृष्ण में आस्था रखने वाले भक्तों की भावना को आहत किया है। लोग इतने नाराज हो गए हैं कि वे धीरेंद्र शास्त्री की कथा कभी नहीं सुनने की बात भी कर रहे हैं, सोशल मीडिया पर लोग उनके प्रति आक्रोश जाहिर कर रहे हैं। लोगों की नाराजगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि धीरेन्द्र शास्त्री के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की भी मांग हो गई है।
अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इस बार एक बयान को लेकर मुसीबत में घिरते नजर आ रहे हैं, बीती 29 अक्टूबर को शिवपुरी जिले के करैरा में हुई श्री राम कथा में उन्होंने श्री राम और श्री कृष्ण की तुलना कुछ इस तरह से की कि भगवान कृष्ण को मानने वाले लोग आक्रोशित हो गए हैं और क़ानूनी कार्रवाई की मांग की है।
दर असल करैरा की कथा में एक प्रसंग सुनते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने श्री कृष्ण को टेढ़ा और भगवान श्री राम को सीधा कह दिया, उन्होंने कहा तुम्हारे ठाकुर जी तीन जगह से टेढ़े हैं हमारे ठाकुर जी राम जी तो सीधे हैं, उन्होंने अयोध्या नाम को सीधा और वृन्दावन को टेढ़ा कहा, यहाँ तक की उन्होंने श्री कृष्ण की बांसुरी पर कटाक्ष करते हुए उसे बजाना आसान बताया और अपने एक संगत कलाकार की तरफ इशारा करते हुए कहा बांसुरी तो कोई भी बजा सकता है।
बयान पर धीरेंद्र शास्त्री ने दी सफाई
धीरेंद्र शास्त्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पडा, नाराजगी की जानकारी मिलते ही अगले दिन धीरेंद्र शास्त्री ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण दिया और माफ़ी भी मांगी, उन्होंने कहा उनका आशय न तो भगवान श्री कृष्ण का अपमान करना था ना किसी की भावना को आहत करना, धीरेंद्र शास्त्री ने कहा उन्होंने भाव विभोर होकर ठाकुर जी को उलाहना दिया था जैसे गोपियाँ देती है, कई कवियों ने अपने पदों में कहा है, हम खुद ठाकुर जी के भक्त हैं हमने श्री राम और श्री कृष्ण के बीच भेद नहीं किया, हम कृष्ण विरोधी नहीं है।
आवेदन में धार्मिक भावना को ठेस पहुँचाने की बात
अब इस वीडियो के आधार पर ग्वालियर एसपी को एक शिकायती आवेदन दिया गया है और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध एफ आई आर दर्ज करने की मांग की गई है, ग्वालियर के जागरूक नागरिक के नाम से दिए गए आवेदन में वायरल वीडियो से लेकर स्पष्टीकरण देने वाल वीडियो की भी बात की गई है लेकिन घटना की जांच की मांग की गई है, आवेदन में कहा गया है कि उनके बयान से हामरी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है इसलिए एफआईआर आवश्यक है ।
धीरेंद्र शास्त्री ने श्रीकृष्ण और श्रीराम की तुलना ऐसे की थी
ग्वालियर एसपी को दिया गया आवेदन



बयान पर धीरेंद्र ने दिया स्पष्टीकरण, मांगी माफ़ी
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

