
दिवाली से पहले पंजाब की ब्यूरोक्रेसी में बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों का तबादला ( Punjab IAS Transfer) किया गया है। सभी को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। राज्यपाल के नाम से सरकार के मुख्य सचिव केएपी सिन्हा ने 3 नवंबर को तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश जारी किया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है।
धीरेंद्र कुमार तिवारी को अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रम विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह अतिरिक्त मुख्य सचिव, आबकारी पद पर बने रहेंगे। साथ ही अतिरिक्त मुख्य सचिव गुड गवर्नेंस एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी और संसदीय मामले के अतिरिक्त मुख्य सचिव पद पर का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
दीप्ति उप्पल को मिला अतिरिक्त प्रभार
आईएएस अधिकारी दीप्ति उप्पल लोकल गवर्नमेंट विशेष सचिव पद पर बनी रहेंगी। इसके अलावा ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर-कम- सीईओ पंजाब म्यूनिसिपल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी और मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंजाब वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगी। उन्हें पंजाब सरकार ने इन सभी कर्तव्यों के साथ राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन के विशेष सचिव पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा है।
पटियाला मंडल आयुक्त को मिली नई जिम्मेदारी
बैच 2008 के आईएएस अधिकारी विनय बबलानी जो वर्तमान में पटियाला डिवीजन की आयुक्त पद पर कार्यरत है। उन्हें रूपनगर डिवीजन का आयुक्त पद की जिम्मेदारी भी अगले आदेश तक सौंपी गई है। इसके अलावा वह सचिव, राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन पद का कार्य भार भी संभालेंगे।
इन आईएएस अफसरों के कार्यभार में भी बदलाव
अमृत तलवार विशेष सचिव ग्रामीण विकास एवं पंचायत पद पर बने रहेंगे। इसके अलावा उन्हें नोडल ऑफिसर ड्रग्स एंड कॉस्ट सेंसस और प्रबंध निदेशक पंजाब स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। आईएएस अफसर श्याम अग्रवाल को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
टी. बेनिथ अतिरिक्त सचिव राजस्व एवं राजस्व एवं पुनर्वास पद पर बने रहेंगे। साथ ही पंजाब इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

