Gold Silver Rate 3 November: सोने में नरमी, जानिए भोपाल -इंदौर और दिल्ली समेत बड़े शहरों का रेट, चांदी भी लुढ़की

Gold Silver Rate 3 November 2026: मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम । चांदी की कीमत 1.79 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंची। जानिए भोपाल-इंदौर और दिल्ली समेत बड़े शहरों का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव ....
gold silver rates

सोमवार को तेजी के बाद मंगलवार को सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 3 नवंबर 2026 सुबह 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,38,892 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई है। वहीं चांदी 1,79,627 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1.80 लाख रुपए प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। अगर आप भी धनतेरस-दिवाली से पहले सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं बड़े शहरों का 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

  • भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
  • गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 28 हजार 050 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 04 हजार 780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का सोने का भाव

  • दिल्ली, लखनऊ , नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,790 रुपये, 22 कैरेट का 1,28,150 रुपये और 18 कैरेट का 1,04,880 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
  • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, पुणे, बैंगलोर, भुवनेश्वर, अमरावती, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा और कोयंबटूर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,640 रुपये, 22 कैरेट का 1,28,000 रुपये और 18 कैरेट का 1,04,730 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

भोपाल से लेकर दिल्ली तक का चांदी का भाव

त्योहारी सीजन के बीच दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर, गुवाहाटी, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, , पुणे, चंडीगढ़, बैंगलोर, भुवनेश्वर, अमरावती, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा, कोयंबटूर, मदुरै, रायपुर और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,00,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

वैश्विक भू-राजनीतिक गतिविधियों और बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच सोना-चांदी और कच्चे तेल की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिकी डॉलर सूचकांक और बॉन्ड यील्ड में जारी उठा-पटक से भी सोने-चांदी में अस्थिरता बनी हुई है। हालांकि अमेरिका-ईरान के बीच चल रही बातचीत की खबरों से कच्चे तेल में गिरावट आई है, जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई की चिंताएं कुछ कम हुई हैं और भारतीय रुपये को समर्थन मिला है। ब्रेंट क्रूड $104.77 प्रति बैरल और WTI क्रूड $96.46 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। फिलहाल अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति और ब्याज दरों को लेकर निवेशक सतर्क हैं।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार और रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, 6 अंकों का HUID नंबर और ज्वेलर का सेंटर मार्क होता है।
  • शुद्धता की पहचान 24 कैरेट के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
  • 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में 91.6% शुद्ध सोना और 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिली होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews