Gold Silver Rate 2 November: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, जानिए सोमवार का भोपाल से लेकर दिल्ली तक का नया रेट

Gold Silver Rate 2 November 2026: सोमवार को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव 1.38 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम । चांदी की कीमत 1.81 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंची। जानिए भोपाल-इंदौर और दिल्ली समेत बड़े शहरों का 10 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी का भाव ....
gold silver

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानि सोमवार को सोने-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 2 नवंबर 2026 सुबह 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत  1,38,975 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई है। वहीं चांदी 1,81,559 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,40,050 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1,81,344 रुपए प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,030 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है। अगर आप भी आज सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं बड़े शहरों का 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

  • भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 38 हजार 930 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
  • गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 27 हजार 300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 04 हजार 210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।

दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का सोने का भाव

  • दिल्ली, लखनऊ , नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,030 रुपये, 22 कैरेट का 1,27,450 रुपये और 18 कैरेट का 1,04,310 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
  • मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, पुणे, बैंगलोर, भुवनेश्वर, अमरावती, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा और कोयंबटूर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,38,880 रुपये, 22 कैरेट का 1,27,300 रुपये और 18 कैरेट का 1,04,160 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।

भोपाल से लेकर दिल्ली तक का चांदी का भाव

त्योहारी सीजन और औद्योगिक मांग में उतार-चढ़ाव के बीच दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर, गुवाहाटी, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, , पुणे, चंडीगढ़, बैंगलोर, भुवनेश्वर, अमरावती, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा, कोयंबटूर, मदुरै, रायपुर और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,00,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।

कीमतों पर क्यों पड़ रहा है असर

हालिया अमेरिकी महंगाई के आंकड़े ने वैश्विक निवेशकों की चिंताएं बढ़ा दी हैं, जिससे बुलियन मार्केट पर दबाव देखा जा रहा है। नए साल से पहले अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Fed) द्वारा दिसंबर में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की भी आशंका बनी हुई है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर सूचकांक की स्थिति, अमेरिका-ईरान के बीच भू-राजनीतिक की गतिविधियों और बॉन्ड यील्ड में मजबूती आने से सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है। ​ साथ ही औद्योगिक मांग में अनिश्चितताऔर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने भी कीमतों को प्रभावित किया है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड $3,900 प्रति औंस और सिल्वर $50.14 प्रति औंस के स्तर के करीब ट्रेड कर रही है। हालांकि ​अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक बातचीत के चलते कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बाद सोमवार को हल्की नरमी देखने को मिली है। ​ब्रेंट क्रूड $110 प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड $101 प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है। इससे महंगाई दरों में वृद्धि की चिंता थोड़ी कम हुई है। अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 101.96 के स्तर पर मजबूती के साथ बना हुआ है। वहीं भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.97 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस हफ्ते 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनावों से पहले बाजार सतर्क है।

बाजार एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कच्चे तेल के भाव $100 प्रति बैरल से नीचे आते हैं तो यह भारतीय अर्थव्यवस्था और रुपये के लिए सकारात्मक संकेत होगा। इसका असर सोने-चांदी की कीमतों पर भी देखने को मिलेगा। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे एक साथ बड़ा निवेश करने के बजाय SIP या गिरावट पर खरीदारी (Buy on Dips) की रणनीति अपनाएं।

काम की बातें

  • शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार और रविवार को मान्य होते हैं।
  • सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, 6 अंकों का HUID नंबर और ज्वेलर का सेंटर मार्क होता है।
  • शुद्धता की पहचान – 24 कैरेट के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में 91.6% शुद्ध सोना और 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी और जिंक मिली होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews