
gold latest rate
धनतेरस-दिवाली से पहले सोने-चांदी के दामों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। मंगलवार के बाद बुधवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गिरावट के बाद 24 कैरेट शुद्ध सोने की कीमत 1,39,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई है। वहीं चांदी 1,77,985 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,37,576 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 1,76,425 रुपए प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है, वहीं चांदी की कीमत 2,00,000 रुपये प्रति किलो पर चल रही है।
अगर आज, 4 नवंबर को सोना या चांदी खरीदने के लिए बाजार जाने की योजना बना रहे हैं तो आइए जानते हैं बड़े शहरों का 10 ग्राम (18K, 22K और 24K) सोने और 1 किलो चांदी का भाव….
भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट
- भोपाल-इंदौर सराफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 39 हजार 960 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।
- गहनों में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1 लाख 28 हजार 300 रुपये और 18 कैरेट सोना 1 लाख 04 हजार 980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों का सोने का भाव
- दिल्ली, लखनऊ , नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,060 रुपये, 22 कैरेट का 1,28,400 रुपये और 18 कैरेट का 1,05,080 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
- मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, गुवाहाटी, पुणे, बैंगलोर, भुवनेश्वर, अमरावती, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा और कोयंबटूर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,39,910 रुपये, 22 कैरेट का 1,28,250 रुपये और 18 कैरेट का 1,04,930 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है।
भोपाल से लेकर दिल्ली तक का चांदी का भाव
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पटना, लखनऊ, नोएडा, गुरुग्राम, जयपुर, गुवाहाटी, इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद, , पुणे, चंडीगढ़, बैंगलोर, भुवनेश्वर, अमरावती, विशाखापत्तनम, मैसूर, विजयवाड़ा, कोयंबटूर, मदुरै, रायपुर और हैदराबाद में चांदी का भाव 2,00,000 रुपये प्रति किलो चल रहा है।
सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव के कारण
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चितताओं, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता के संकेतों के बीच आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) में सोना $3,954.40 और चांदी $49.25 के करीब कारोबार कर रही है। इसके अलावा ब्रेंट क्रूड टूटकर $103.21 प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड $95.42 के आसपास पहुंच गया है, जिससे महंगाई का खतरा कम होता दिख रहा है।
अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) 101.72 के स्तर से 101.25 के निचले स्तर के आसपास कारोबार कर रहा है। धनतेरस और दिवाली जैसे शुभ अवसरों से पहले सोने की मांग बढ़ने की उम्मीद है, क्योंकि परंपराओं के चलते इन त्योहारों पर सोना खरीदना समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इधर, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की दिसंबर में होने वाली बैठक से पहले निवेशक सतर्क हैं। इसमें ब्याज दरें बढ़ने की आशंका है। अगर फेड दर बढ़ाता है, तो डॉलर मजबूत होगा और सोना-चांदी की कीमतों पर भी असर देखने को मिलेगा।
काम की बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार और रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। असली हॉलमार्क वाली ज्वेलरी पर 4 चीजें होती हैं – BIS का लोगो, शुद्धता (कैरेट), 6 अंकों का HUID नंबर और ज्वेलर का मार्क।
- 24 कैरेट पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, जबकि 22 कैरेट सोने में 91.6% शुद्ध सोना और 8.4% तांबा, चांदी और जिंक जैसी अन्य धातुएं मिली होती हैं।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

