डबरा में NSG कमांडो की जमीन पर कब्जे की कोशिश, डेढ़ साल से लगा रहे मदद की गुहार, कलेक्टर और CM हेल्पलाइन के बाद अब SDM कार्यालय पहुंचे

डबरा के ग्राम बैरागढ़ में जमीन विवाद को लेकर मानेसर में तैनात NSG कमांडो रन सिंह भदौरिया ने प्रशासन से मदद मांगी है। जवान का आरोप है कि सर्वे नंबर 198/2 स्थित उनके प्लॉट के एक हिस्से पर वकील सिंह कुशवाह और उनके भाई तार फेंसिंग कर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं।
डबरा में NSG कमांडो की जमीन पर कब्जे की कोशिश, डेढ़ साल से लगा रहे मदद की गुहार, कलेक्टर और CM हेल्पलाइन के बाद अब SDM कार्यालय पहुंचे

ग्वालियर जिले के डबरा में मानेसर में तैनात NSG कमांडो रन सिंह भदौरिया ने अपनी जमीन पर कब्जे की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। कमांडो रन सिंह भदौरिया का कहना है कि ग्राम बैरागढ़ में स्थित उनके प्लॉट के एक हिस्से पर तार फेंसिंग कर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस मामले में वे तहसीलदार, कलेक्टर, सीएम हेल्पलाइन और प्रधानमंत्री कार्यालय तक शिकायत कर चुके हैं। समाधान नहीं मिलने पर अब वे डबरा SDM कार्यालय पहुंचे हैं। वहीं SDM ने 10 दिन में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है।

दरअसल कमांडो रन सिंह भदौरिया के मुताबिक ग्राम बैरागढ़ में सर्वे नंबर 198/2 पर उनकी जमीन है। उनका आरोप है कि पिछले करीब डेढ़ साल से इस प्लॉट पर कब्जे की कोशिश की जा रही है। जवान का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में स्थानीय स्तर पर शिकायत की लेकिन विवाद का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने जिला प्रशासन और अन्य सरकारी स्तरों पर भी अपनी बात रखी। अब वे खुद SDM कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

तार फेंसिंग कर कब्जे का आरोप

कमांडो रन सिंह भदौरिया ने वकील सिंह कुशवाह और उनके भाइयों पर उनकी जमीन के एक हिस्से में तार फेंसिंग कर कब्जा करने का आरोप लगाया है। जवान के अनुसार, सर्वे नंबर 198/2 स्थित प्लॉट को लेकर यह विवाद पिछले डेढ़ साल से चल रहा है। उनका कहना है कि जमीन पर कब्जे की कोशिश के कारण उन्हें लगातार प्रशासनिक कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

कमांडो का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद अब तक उन्हें राहत नहीं मिली है। उन्होंने इस मामले में तहसीलदार और कलेक्टर के यहां शिकायत की। इसके अलावा सीएम हेल्पलाइन और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) तक भी अपनी शिकायत पहुंचाई। इसके बाद भी विवाद का समाधान नहीं होने पर उन्होंने डबरा SDM कार्यालय में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल जमीन पर कब्जे की कोशिश को लेकर लगाए गए आरोपों पर दूसरे पक्ष का पक्ष सामने नहीं आया है।

SDM ने 10 दिन में कार्रवाई का दिया भरोसा

मामले को लेकर रन सिंह भदौरिया डबरा SDM कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी परेशानी बताकर जमीन से जुड़े विवाद में उचित कार्रवाई की मांग की। कमांडो का कहना है कि वे देश की सुरक्षा में तैनात हैं लेकिन अपनी ही जमीन को लेकर उन्हें प्रशासन के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। वहीं SDM कार्यालय में शिकायत के बाद प्रशासन की ओर से कमांडो को 10 दिनों के भीतर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews