हिमंता बिस्वा सरमा का राहुल गांधी पर तंज, गुलाब वेलेंटाइन डे पर देते हैं, दिवाली पर नहीं, डिबेट संसद में होती है सड़क पर नहीं

हिमंता ने पूछा क्या आप ये जानते हैं कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं? यदि मानते हैं तो प्रधानमंत्री के साथ आपका डिबेट कहाँ होगी, सड़क पर गालियों में या फिर संसद में होगी?
Himanta Biswa Sarma hits back Rahul Gandhi

Himanta Biswa Sarma hits back Rahul Gandhi

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार 3 नवम्बर को एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वे अपने हाथ में गुलाब लिए हुए थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सड़क पर आमने सामने बहस के लिए चुनौती दे रहे थे, उनेक वीडियो को कांग्रेस एक कई नेताओं ने और कांग्रेस समर्थकों ने वायरल किया और प्रधानमंत्री पर निशाना साधा , अब भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार किया है।

राहुल गांधी के वीडियो के बाद भाजपा नेताओं ने उनपर पलटवार किया है और एक सांसद और नेता प्रतिपक्ष की तरह व्यवहार करने का निवेदन किया है भाजपा नेताओं ने कहा है कि राहुल गांधी ना तो भारत की संसद की परंपरा को जानते हैं और ना ही भारत की संस्कृति को, जनता उन्हें इसका जवाब कई बार दे चुकी है और अगली बार फिर देगी।

हिमंता का तंज, राहुल जी आप कहाँ भारत की संस्कृति के बारे में जानते हैं 

राहुल गांधी के वीडियो पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने भी वीडियो से ही पलटवार किया है, हिमंता ने कहा राहुल जी कल आपने एक वीडियो पोस्ट किया आपके हाथ में गुलाब था और आप प्रधानमंत्री को हैप्पी दीपावली बोल रहे थे तो आप ये समझ लीजिये गुलाब वेलेंटाइन डे पर दिया जाता है दिवाली पर नहीं लेकिन कोई बात नहीं आप कहाँ भारत की संस्कृति के बारे में जानते हैं।

संसद में डिबेट कीजिये वहां हर सवाल का जवाब मिलेगा  

हिमंता ने पूछा क्या आप ये जानते हैं कि आप नेता प्रतिपक्ष हैं? यदि मानते हैं तो प्रधानमंत्री के साथ आपका डिबेट कहाँ होगी, सड़क पर गालियों में या फिर संसद में होगी? संसद में तो स्पीकर हैं तो फिर मोहन भागवत की जज के तौर पर क्या जरुरत, संसद में तो आपको माँ आपकी बहन सब हैं, एक बात और आप कह रहे हैं विदेशी सम्बन्धों पर डिबेट कीजिये,  US डील के बारे में डिबेट कीजिये तो डील अभी हुई कहाँ है ? डिबेट तो होगी बोफोर्स से लेकर भोपाल गैस कांड तक, बहुत मुद्दे हैं।

सड़क पर लोगों को क्यों बुलाना चाहते हो? ये बांग्लादेश, नेपाल नहीं है

असम सीएम ने कहा कृपया आप कह दीजिये इस बार संसद में हल्ला नहीं होगा, आप डिबेट की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री जवाब देंगे गृह मंत्री जवाब देंगे, संसद में कई मुद्दों पर डिबेट होगी लेकिन आप सड़क पर लोगों को क्यों बुलाना चाहते हो? ये बांग्लादेश नहीं है, नेपाल नहीं है ये भारत है।   आप बार बार विदेश क्यों जाते सब जानते हिं आप देश को लोगों को बुड़बक नहीं समझिये, अप हर बार एंग्री यंगमैन की तरह व्यवहार नहीं कर सकते, मेरी आपको बिना मांगे सलाह है आप संसद में शांति से डिबेट कीजिये सब सवालों के उत्तर मिलेंगे, हाँ ये गुलाब आप वेलेंटाइन डे पर किसी को जरुर दीजिये।

राहुल गांधी ने ये वीडियो किया था पोस्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews