शहडोल में ट्रक में जा घुसी यात्रियों से भरी बस, 30 यात्री घायल, 10 की हालत गंभीर

शहडोल में एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 30 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। इनमें स्कूली बच्चे भी शामिल हैं।
Shahdol

शहडोल के ब्यौहारी में एक भीषण सड़क हादस देखने को मिला। यहां बुधवार की सुबह रीवा मार्ग पर एक यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। ये टक्कर बहुत जोरदार थी और इसमें 30 से ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं।

जानकारी के मुताबिक टक्कर की वजह से बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। जो यात्री घायल हुए हैं, उसमें बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

ट्रक नजर न आने से हुआ हादसा

इस हादसे से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है। उसके मुताबिक दीपक कंपनी की यह बस शहडोल से ब्यौहारी जा रही थी। इसमें बड़ी संख्या में यात्री बैठे हुए थे। ये जैसे ही टिहकी यात्रा प्रतिक्षालय के पास पहुंची यहां सड़क के किनारे एक ट्रक खड़ा हुआ था। बस चालक की नजर ट्रक पर नहीं पड़ी और तेज रफ्तार में बस ट्रक में घुस गई। टक्कर के बाद मौके पर जमकर चीख पुकार मच गई। जो यात्री आगे बैठे हुए थे उन्हें गंभीर चोट आई है।

10 की हालत गंभीर

जो लोग घायल हुए हैं, उनमें कुछ स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। 10 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और इन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर करने की तैयारी चल रही है। जैसे ही घटना की जानकारी लगी अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

घायलों का चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलने के बाद ब्यौहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बस में जो यात्री फंसे हुए थे उन्हें बाहर निकालने के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इन्हें निजी और पुलिस वाहनों के जरिए ब्यौहारी अस्पताल पहुंचाया गया। सभी कार इलाज किया जा रहा है। दूसरी तरफ पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है कि आखिरकार हादसा कैसे हुआ।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews