
एसएससी सीजीएल टियर-1 (SSC CGL 2026) उत्तर कुंजी जारी और रिस्पॉन्स शीट हो चुकी है। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 30 सितंबर से लेकर 28 अक्टूबर के बीच किया गया था। आंसर-की के साथ ऑब्जेक्शन पोर्टल भी बुधवार की रात 9:00 बजे से से एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आंसर-की में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, प्रश्न पत्र, क्वेश्चन आईडी, सही उत्तर, उम्मीदवार द्वारा रिकॉर्ड किया गया रिस्पांस, आंसर-की स्टेटस, ऑब्जेक्शन सबमिशन लिंक इत्यादि जानकारी उपलब्ध होती है। इसके जरिए उम्मीदवार अपेक्षित अंकों की गणना भी कर सकते हैं।
मार्किंग स्कीम जानें
परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट मोड में आयोजित की गई थी। इसकी कुल अवधि 60 मिनट थी। 100 एमसीक्यू प्रश्न गए थे। अधिकतम अंक 200 है। प्रत्येक सही उत्तर पर दो अंक मिलते हैं। वहीं गलत उत्तर पर 0.5 अंक की कटौती की जाएगी। जिन प्रश्नों को अटेम्पट नहीं किया गया है, उसपर कोई अंक नहीं मिलेगा।
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर लॉग इन पोर्टल लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज दर्ज करके लॉगिन करें।
- स्क्रीन पर आंसर-की नजर आएगी। इस अच्छे से चेक करें।
- प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट का मिलान कर अंकों की गणना करें।
- जरूरत पड़ने पर चुनौती दर्ज करें। शुल्क भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार उत्तर कुंजी का पीडीएफ डाउनलोड करके रख सकते हैं।
आपत्ति दर्ज के लिए फीस और समय
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर 2026 है। पोर्टल रात 9:00 बजे तक ही एक्टिव रहेगा। इसके बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी। चुनौती दर्ज करने के लिए प्रत्येक प्रश्न या उत्तर के लिए 50 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। ध्यान रखें कि उत्तर कुंजी केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर ही उपलब्ध रहेगी।

