Hindi News

Bank FD: इस सरकारी बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, 2 साल के टेन्योर पर मिल रहा 7% से ज्यादा रिटर्न, पढ़ें खबर

Published:
Bank FD: इस सरकारी बैंक ने किया एफडी के ब्याज दरों में बदलाव, 2 साल के टेन्योर पर मिल रहा 7% से ज्यादा रिटर्न, पढ़ें खबर

Bank FD Rates: पब्लिक सेक्टर के बैंक ऑफ़ इंडिया (Bank Of India) ने लोन महंगा करने के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit Rates) के ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 1 अप्रैल 2024 से प्रभावी होंगी। बैंक 7 दिन से लेकर 10 वर्ष के एफडी  पर 3% से 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 2 करोड़ से अधिक और 10 करोड़ से कम के एफडी पर 4.50% से लेकर 7,25% तक इंटरेस्ट दे रहा है।

लॉंग टर्म एफडी के लिए ब्याज दरें

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक ऑफ़ इंडिया 2 साल के एफडी पर दे रहा है। 2 करोड़ से कम के डिपॉजिट के लिए ब्याज दरें 7.25 प्रतिशत है। समान टेन्योर के लिए के लिए 2 करोड़ से अधिक के एफडी पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। 8 साल से लेकर 10 साल से अधिक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 6% ब्याज मिल रहा है। 5 साल से से लेकर 8 साल से कम के डिपॉजिट पर 6%, 3 साल से लेकर 5 साल से कम के एफडी पर 6.50%, 2 साल से अधिक और 3 साल से कम के एफडी 6.75% इंटरेस्ट बैंक दे रहा है।

शॉर्ट टर्म डिपॉजिट पर कितना मिलेगा रिटर्न?

7 दिन से 14 दिन के एचडी पर 3% 15 दिन से 30 दिन के एचडी पर 3% 31 दिन से 45 दिन के एफडी पर 3%, 45 दिन से 90 दिन के एचडी पर 4.50%, 91 दिन से लेकर 179 दिन के डिपॉजिट पर 4 .50%, 180 दिन से लेकर 210 दिन के डिपॉजिट पर 5.50% और  211 दिन से लेकर 279 दिन के डिपॉजिट पर 5.50% ब्याज मिल रहा है। 270 दिन से लेकर 1 साल से कम के एफडी  पर 5.75 और 1 साल के एफडी पर 6.80% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

bank fd - BOI

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews