Hindi News

बैंकिंग सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव, फ्रॉड पर लगेगी लगाम, हर बैंक को मिलेगा नया नेशनल कॉलिंग नंबर, ग्राहकों को होगा लाभ

Last Updated:
बैंकिंग सेक्टर में एक और बदलाव हो सकता है। जिससे फ्रॉड पर रोक लगेगी। नए कॉलिंग नंबर को लेकर आरबीआई जल्द ही दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।
बैंकिंग सेक्टर में होगा बड़ा बदलाव, फ्रॉड पर लगेगी लगाम, हर बैंक को मिलेगा नया नेशनल कॉलिंग नंबर, ग्राहकों को होगा लाभ

AI Generated Image

धोखाधड़ी के मामलों को रोकने के लिए अब तक  सरकार और रिज़र्व बैंक ऑफ द्वारा कई बड़े कदम उठाए जा चुके हैं। पिछले महीने बैंकों को वेबसाइट एड्रेस बदलने का निर्देश जारी किया था। अब बैंकिंग सेक्टर में एक नया बदलाव होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक अब हर बैंक को एक यूनीक नेशनल कॉलिंग नंबर मिल सकता है। बैंकों ने यह माँग रखी है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया और आरबीआई ने बातचीत भी की है।

नए बैंकिंग नंबर इनबाउन्ड कॉलिंग सुविधा के साथ आएंगे। मतलब ग्राहकों बैंकों को रिटर्न कॉल कर पाएगा। हालांकि इस संबंध में आरबीआई ने अब तक कोई भी फैसला अब नहीं लिया है। बैंकिंग सेक्टर दिशानिर्देश के इंतजार में है। यदि यह नियम (Banking Rule) लागू होता है तो इससे ग्राहकों को भी लाभ होगा। बैंकों के उनका विश्वास बढ़ेगा। बैंकिंग सेक्टर में सुरक्षा और ट्रांसपैरेंसी बढ़ेगी

क्यों की बैंकों ने ये माँग?

वर्तमान में बैंक 1600xx सीरीज के तहत कई नंबरों का इस्तेमाल करते है। इनमें इनबाउंड कॉलिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं होती। जिसके कारण कस्टमर्स बैंक के कॉल को पहचान नहीं पाते। इसे फ्रॉड के मामले भी बढ़ते हैं। इसलिए बैंको ने एक यूनिक कॉलिंग नम्बर की मांग की। ताकि ग्राहकों यह समझ में आसानी हो सके की कॉल बैंक की ओर से आ रहा है। इसके अलावा बैंको ने डेटा सर्विसिंग कॉल्स को एक भी 1600 सीरीज से मुक्त रखने की सिफारिश भी की है। उनका कहना है कि रिकवरी ऑपरेशन के लिए थर्ड पार्टी एजेंसियों को आउटसोर्स किया जाता है। एजेंसियां इन सीरीज के नंबर का इस्तेमाल करेंगी या नहीं, इसपर कोई भी स्पष्ट गाइडलाइंस नहीं है। इसलिए आरबीआई और टीआईएआई से सही मार्गदर्शन भी माँग की गयो है।

जनवरी में जारी हुए कॉलिंग नंबर से जुड़े निर्देश

जनवरी  2025 में आरबीआई ने लेनदेन से जुड़े कॉल के लिए 1600xx सीरीज वाले नंबर का इस्तेमाल करने का निर्देश सभी बैंको को दिया था। वही प्रमोशनल कॉल के लिए 1400xx सीरीज नंबर तय किए गए थे। लेकिन बैंको का कहना है कि सिर्फ एक सीरीज पर्याप्त नहीं है। इन नंबरों से सिर्फ आउटगोइन कॉलिंग की अनुमति होती है। लेकिन ग्राहक संपर्क नहीं कर पाते।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews