Hindi News

मार्च में इन 3 लघु वित्त बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, मिल रहा 8.50% तक रिटर्न, चेक करें नए रेट

Published:
मार्च में तीन लघु वित्त बैंकों ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को कुछ बैंक 8% से ज्यादा रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें कहाँ कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
मार्च में इन 3 लघु वित्त बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, मिल रहा 8.50% तक रिटर्न, चेक करें नए रेट

AI Generated Image

फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) को कई लोग निवेश और बचत का एक बेहतरीन विकल्प मानते हैं। समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में बदलाव होता रहता है। मार्च 2026 में कई बैंकों ने सावधि जमा के लिए नए इंटरेस्ट रेट्स का ऐलान कर दिया है। इस सूची तीन लघु वित्त बैंक भी शामिल हैं- सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक और इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक।

तीनों बैंक वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी ऑफर कर रहे हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश किया जा सकता है। हालांकि इन्वेस्टमेंट से पहले ग्राहकों पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विकसित करने की सलाह दी जाती है।

ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 

ईएसएएफ स्मॉल फाइनेंस बैंक सामान्य नागरिकों को 2.75% से लेकर 8 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी बैंक दे रहा है। 60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग के लोगों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 8.50% है। न्यूनतम 7 दिन और अधिकतम 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 501 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 444 दिन के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.60% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.10% ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक

इस स्मॉल फाइनेंस बैंक में फिक्स डिपाजिट के लिए नई ब्याज दरें 2 मार्च से ही लागू कर दी हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर  सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.40% ब्याज मिल रहा है। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि केवक 888 दिन के टेन्योर पर 0.60% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 8% है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 6 मार्च 2026 से लागू कर दी हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर के लिए 8.10% रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 5 साल के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। बैंक सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 20 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें  

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews