Hindi News

अब इन 2 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 500 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.25% रिटर्न, जानें नए रेट 

Published:
एफडी के ब्याज दरों में दो प्राइवेट बैंकों ने बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों 25 से 50 बीपीएस को एक्स्ट्रा रिटर्न मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर इंटरेस्ट मिल रहा है?
अब इन 2 बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, 500 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 7.25% रिटर्न, जानें नए रेट 

AI Generated Image

मार्च 2026 में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव करने वाले बैंकों की सूची में दो और प्राइवेट सेक्टर बैंक शामिल हो चुका है। साउथ इंडियन बैंक आर सिटी यूनियन बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सिटी यूनियन बैंक बदलाव के बाद सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं साउथ इंडियन बैंक 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर सामान्य नागरिकों को कम से कम 2.90% और अधिकतम 6.70% तक ब्याज ऑफर कर रहा ह।

सिटी यूनियन बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 181 से लेकर 10 साल तक के सभी टेन्योर पर 0.20% से लेकर 0.25% अतिरिक्त ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.25% और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.50% रिटर्न मिल रहा है। हालांकि टैक्स सेवर एफडी वरिष्ठ नागरिकों को अधिक ब्याज नहीं मिलेगा। वहीं साउथ इंडियन बैंक सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज दे रहा है।

ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। सभी बैंक मार्केट की स्थिति, रेपो रेट उतार-चढ़ाव और अन्य कारकों को एफडी के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

सिटी यूनियन बैंक एफडी रेट्स 

सिटी यूनियन बैंक ने नई ब्याज दरें 11 मार्च से लागू कर दी हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 500 दिन के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। 365 दिन से लेकर 499 दिन के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.80%, वरिष्ठ नागरिकों को 7% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.05% ब्याज मिल रहा है। 501 दिन से लेकर 3 साल तक के टेन्योर पर 6.50% ब्याज मिल रहा है। टैक्स सेवर एफडी पर बैंक 6.75% ब्याज ऑफर कर रहा है। इस पर 1.50 लाख रुपये तक टैक्स छूट का लाभ मिलता है। इसकी अवधि 5 साल होती है।

यहाँ देखें ब्याज दरें 

साउथ इंडियन बैंक एफडी रेट्स 

साउथ इंडियन बैंक ने डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट 10 मार्च से लागू किए हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर बैंक सामान्य नागरिकों को कम से कम 2.90% और अधिकतम 6.70% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों  3.40% से लेकर 7.20% ब्याज मिल रहा है।   5 साल के टैक्स गेम एफडी स्कीम पर सामान्य नागरिकों को 5.70% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.20% ब्याज यह बैंक दे रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न 2 साल के टेन्योर पर मिल रहा है।

यहाँ चेक करें ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews