Hindi News

आज Share Market में बड़ी गिरावट, sensex और nifty फिसले, यहां जानें बाकी शेयरों का हाल

Written by:Rishabh Namdev
Published:
आज भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का माहौल दिखाई दे रहा है। दरअसल आज शुरुआती कारोबार के दौरान sensex और nifty में कमजोरी देखने को मिल रही है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है की दिन के कारोबार के दौरान बाजार बढ़त बना सकता है।
आज Share Market में बड़ी गिरावट, sensex और nifty फिसले, यहां जानें बाकी शेयरों का हाल

आज भारतीय शेयर बाजार में निवेशकों का मिला जिला रुख देखने को मिला है। दरअसल आज बाजार गिरावट के साथ शुरू हुआ है। आज Sensex में 200 अंकों से भी ज्यादा की गिरावट दिखाई दे रही है। जिसके चलते आज सेंसेक्स ने अपना कारोबार 81,600 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है। वहीं आज निफ्टी की बात की जाए तो आज Nifty ने अपना कारोबार 50 अंक गिरकर 25,000 के स्तर पर शुरू किया है।

वहीं बाजार पर नजर डाली जाए तो आज IT और FMCG के शेयरों में ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। इसके साथ ही आज मेटल और एनर्जी शेयर्स में तेजी का माहौल बना हुआ है। आज के बाजार में sensex के 30 में से 18 शेयर्स बढ़त लेते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि अन्य 12 शेयर्स में गिरावट का माहौल बना हुआ है। वहीं NSE का निफ्टी 0.19 फीसदी की गिरावट लेकर कारोबार कर रहा है।

यहां जानें एशियाई बाजार का हाल (Share Market)

दरअसल भारतीय शेयर बाजार के साथ-साथ एशियाई बाजार पर नजर डालें तो आज एशियाई बाजार में उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक आज हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 0.43% की तेजी लेकर कारोबार कर रहा है। जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.40% बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। वहीं 15 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.75% की गिरावट लेकर 42,740 पर बंद हुआ था जबकि नैस्डैक 1.01% फिसलकर 18,315 पर सम्पत हुआ था।

जानें बड़े शेयरों का हाल (Share Market)

वहीं आज बड़े शेयरों पर नजर डालें तो इसमें इंफोसिस, टीसीएस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक, सिप्ला, एलएंडटी जैसे बड़े शेयरों में कमजोरी देखने को मिल रही है। दरअसल इस कमजोरी के चलते आज का बाजार गिरता हुआ नजर आ रहा है। हालांकि आज मेटल और एनर्जी शेयर्स में तेजी का माहौल बना हुआ है। जिसके चलते बाजार में कुछ सेक्टर्स में संतुलन देखा जा रहा है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews