Hindi News

गांव से शहर तक है इसकी डिमांड, इस सुपरहिट Business Idea से कमाएं लाखों रुपये, जानें कैसे करें शुरुआत?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
अगर आप अपनी नौकरी से तंग आ गए हैं और कमाई का तरीका ढूंढ रहे हैं या कोई अच्छा बिजनेस आइडिया तलाश कर रहे हैं, तो आज हम आपके लिए ऑल पर्पस क्रीम मैन्युफैक्चरिंग का एक यूनिक आइडिया लेकर आए हैं। यह आपकी कमाई के साथ-साथ बड़ा बिजनेस बनाने का शानदार विकल्प हो सकता है। आज के समय में स्किन केयर प्रोडक्ट्स की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में गांव से लेकर शहर तक इस बिजनेस की डिमांड है।
गांव से शहर तक है इसकी डिमांड, इस सुपरहिट Business Idea से कमाएं लाखों रुपये, जानें कैसे करें शुरुआत?

अक्सर लोग कमाई बढ़ाने के कई तरीके ढूंढते हैं। नौकरी में ज्यादा पैसा बनाना बेहद मुश्किल होता है और मेहनत भी अधिक लगती है। लेकिन कई लोगों को अपना खुद का बिजनेस शुरू करने के लिए अच्छा आइडिया नहीं आता। अगर आप भी इसी समस्या से गुजर रहे हैं, तो आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया दे रहे हैं जो आपकी जिंदगी बदल सकता है। आज हम आपको ऑल पर्पस क्रीम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के बारे में बता रहे हैं। जैसा कि आप जानते हैं, स्किन केयर प्रोडक्ट्स की डिमांड कितनी तेजी से बढ़ रही है गांव हो या शहर, हर जगह इसकी मांग है।

आप ऑल पर्पस क्रीम की मैन्युफैक्चरिंग कर सकते हैं और इसे अपनी ब्रांड बनाकर बेच सकते हैं। इसमें आप बड़ी इनकम कर सकते हैं। आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए छोटा सा निवेश करना होगा, जिससे मोटी कमाई हो सकती है।

कितना करना होगा इन्वेस्टमेंट?

बता दें कि खादी और ग्राम उद्योग आयोग ने ऑल पर्पस क्रीम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार की है। इस बिजनेस को शुरू करने के लिए लगभग 14 से 15 लाख रुपए की जरूरत पड़ेगी, लेकिन अच्छी बात यह है कि इसमें सरकार का सहयोग मिल रहा है। आपको सिर्फ 1.52 लाख रुपए का निवेश ही करना होगा। बाकी राशि आपको पीएम मुद्रा लोन योजना के तहत मिलेगी। इसके तहत 4.4 लाख रुपए का टर्म लोन और 9 लाख रुपए का वर्किंग कैपिटल लोन मिलेगा, जिससे आपकी फाइनेंशियल टेंशन भी खत्म हो जाएगी।

कितनी जगह की आवश्यकता होगी?

अब समझते हैं कि मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए आपको क्या करना होगा। दरअसल, यूनिट लगाने के लिए लगभग 400 वर्ग मीटर की जगह लगेगी, जिसे आप किराए पर ले सकते हैं। प्लांट और मशीनरी के लिए 3.43 लाख रुपए, जबकि फर्नीचर और फिक्सचर के लिए ₹1,00,000 की जरूरत होगी। आप प्री-ऑपरेटिव खर्च के तौर पर ₹50,000 का बजट भी लेकर चलें, जबकि वर्किंग कैपिटल के रूप में 10.5 लाख रुपए आएंगे। आप इसे कच्चे माल और अन्य जरूरी खर्चों में उपयोग कर सकते हैं।

कितनी होगी इससे कमाई?

अगर आप सही तरीके से और मेहनत लगाकर इस बिजनेस को शुरू करते हैं, तो आप पहले ही साल में लगभग ₹6 लाख रुपए तक का शुद्ध मुनाफा कमा सकते हैं। जैसे-जैसे आपका प्रोडक्शन और मार्केटिंग नेटवर्क बढ़ेगा, वैसे ही आपकी कमाई भी बढ़ेगी। पांचवें साल में ही आप ₹9 लाख रुपए तक का मुनाफा कमा सकते हैं। यानी एक छोटा सा निवेश आपको लंबी अवधि के लिए रिटर्न दे सकता है। ऑल पर्पस क्रीम एक सफेद और चिपचिपी क्रीम होती है जो त्वचा को मॉइस्चराइज करने के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसकी खास बात यह है कि इसे सभी मौसम में उपयोग किया जा सकता है। ऐसे में आज के समय में स्किन केयर की ओर लोग तेजी से बढ़ रहे हैं। आप इसके लिए ब्यूटी पार्लर से लेकर बड़े-बड़े शहरों तक संपर्क कर सकते हैं। अगर आप अच्छा बिजनेस आइडिया तलाश रहे हैं, तो यह आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है। आपको सरकार की ओर से भी अच्छी मदद मिल सकती है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews