Hindi News

कच्चे तेल में गिरावट, पेट्रोल-डीजल में हुआ उछाल, MP में बढ़ें ईंधन के दाम,यहाँ जानें ताजा भाव 

Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। इंटरनेशनल मार्केट में आज कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। वहीं देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Prices of petrol and diesel) में कुछ खास बदलाव नहीं हुए हैं। लंबे समय से क्रूड ऑयल की कीमत 95 डॉलर प्रति बैरल के नीचे चल रही है। देश के महानगरों में आज इंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुए हैं।  मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि देखी गई है।

यह भी पढ़ें…MP Government Job 2022: यहां 55 पदों पर निकली है भर्ती, प्रक्रिया जारी, 10 नवंबर लास्ट डेट, जानें आयु-पात्रता

पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में औसतन 0.08 रुपये प्रति लीटर देखी गई है। शहडोल, सतना, नरसिंहपुर, मुरैना, होशंगाबाद, हरदा, धार में आज ईंधन की कीमतों में वृद्धि देखी गई। विदिशा, सिंगरौली, सीहोर, सागर, राजगढ़, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोक नगर में आज पेट्रोल की कीमत 108 रूपये प्रति लीटर के आसपास देखी गई है। अलीराजपुर, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, कटनी, पन्ना, सतना, सीधी और उमरिया में आज पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के आसपास देखी गई है।

यह भी पढ़ें…IMA जबलपुर में पदाधिकारियों में जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

टीकमगढ़, उज्जैन, शाजापुर, सिवनी, रायसेन, रायसेन, नरसिंहपुर, होशंगाबाद, हरदा, गुना, धार, दतिया, दमोह, छतरपुर, भिंड, बेतूल, बड़वानी और आगर मालवा में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपये प्रति लीटर के आसपास दर्ज की गई है। अनुपुर, रीवा, शहडोल और शयोपुर में आज पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है, यहां 1 लीटर पेट्रोल एक से 111 रुपये से अधिक की कीमत में बिक रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews