MP Breaking News

डेबिट कार्ड और करंट अकाउंट से जुड़े नियम बदले, 1 अगस्त से महंगी होंगी कई सेवाएं, इस प्राइवेट बैंक ने किया ऐलान

इंडसइंड बैंक ने डेबिट कार्ड और करंट अकाउंट से संबधित नियमों में बदलाव किया है, जो 1 अगस्त से लागू होंगे। नॉन मेंटेनेंस चार्ज और डेबिट कार्ड रिन्यू करने के लिए शुल्क में बढ़ोत्तरी का ऐलान किया गया है। 
Debit card and current account rules

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक ने डेबिट कार्ड (Debit Card) और करंट अकाउंट से जुड़े नियमों में बदलाव का किया है। इस बात की जानकारी एक नोटिस के जरिए दी है। इंडस वन बिजनेस करंट अकाउंट और इंडस ग्रैंड बिजनेस करंट अकाउंट के नॉन मेंटेनेंस चार्ज में बदलाव किया गया है। इसके अलावा डेबिट कार्ड इशू, रिन्यू करने और एनुअल शुल्क में भी बढ़ोत्तरी का ऐलान बैंक ने किया है। नए नियम 1 अगस्त 2026 से लागू होने वाले हैं।

इंडस ग्रैंड बिजनेस करंट अकाउंट के लिए नॉन मेंटेनेस चार्जेस से छूट मिलेगी। वर्तमान में प्रोग्राम के हिसाब से सिंगल या ग्रुप AQB प्रोग्राम के लिए शॉर्टफॉल का 10% शुल्क भुगतान करना होता है, जो अधिकतम 900 रुपये तक होता है। बैंक ने यह भी स्पष्ट किया है कि सभी अकाउंट की समीक्षा हर 6 महीने में की जाएगी। अगर तय प्रोग्राम बैलेंस के नियमों का पालन नहीं किया जाता है, तो बैंक लागू गाइडलाइंस के अनुसार नोटिस देने के बाद अपनी मर्जी से अकाउंट को किसी दूसरे वेरिएंट में बदल सकता है।

इंडस वन बिजनेस करंट अकाउंट के NMC में वृद्धि 

इंडस वन बिजनेस करंट अकाउंट के लिए यदि AQB 25,000 रुपये से कम होता है, तो हर तिमाही 2,500 रुपये का भुगतान करना होगा। वर्तमान में बैंक इस करंट अकाउंट पर कोई भी एमएमसी चार्ज नहीं वसूलता। यह बदलाव 1 अगस्त से लागू होने वाला है। हालांकि अकाउंट खोलने वाली तिमाही के लिए कोई एनएमसी नहीं लिया जाएगा। न ही मौजूदा ग्राहकों को पर नया नियम लागू होगा।  ऑटो टियर ऑप्टिमाइजेशन के साथ-साथ अकाउंट के सभी मौजूदा फायदे बिना किसी बदलाव किए जारी रहेंगे।

डेबिट कार्ड से जुड़े नए नियम 

  • बैंक में कुछ चुनिंदा डेबिट कार्ड के लिए इश्यूएंस/एनुअल/ रिन्यूएबल शुल्क में बदलाव किया है। वीजा क्लासिक/गोल्ड डेबिट, MC टाइटेनियम डेबिट कार्ड और रुपये डेबिट कार्ड के लिए कार्ड के लिए शुल्क को 249 रुपये से बढ़ाकर 299 रुपये कर दिया गया है। बदलाव मौजूदा उपयोगकर्ताओं पर भी लागू होगा।
  • कुछ डेबिट कार्ड के लिए फॉरेक्स मार्क-अप फीस में भी संशोधन किया गया है। रुपे डेबिट कार्ड के लिए वर्तमान में कोई भी फॉरेक्स मार्क-अप फीस नहीं लगती, लेकिन अब यूजर्स को 3.5% शुल्क देना होगा। प्लैटिनम डेबिट कार्ड के लिए फीस को 2% से बढ़कर 3.5% कर दिया गया है। प्रीमियम डेबिट कार्ड  और विजा प्लैटिनम कार्ड के लिए शुल्क 2% से बढ़कर 3.5% हो चुका है। सिलेक्ट डेबिट कार्ड के लिए शुल्क 1% से बढ़ाकर 2.5% कर दिया गया है।  एक्सक्लूसिव डेबिट कार्ड के लिए शुल्क 0% से बढ़कर 2.5% हो चुका है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews