Hindi News

आज से ओपन होगा डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का आईपीओ, 5 फरवरी को होगी लिस्टिंग

Written by:Rishabh Namdev
Published:
अगर आप आज ओपन होने वाले डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड के आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपको इस खबर में इस आईपीओ की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
आज से ओपन होगा डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का आईपीओ, 5 फरवरी को होगी लिस्टिंग

आज भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। दरअसल, आज डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का आईपीओ ओपन होने जा रहा है। वहीं, इस आईपीओ में निवेशक 31 जनवरी तक बोली लगा सकेंगे। कंपनी के शेयर 5 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

दरअसल, इस आईपीओ के जरिए डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड 3027.26 करोड़ रुपए जुटाने का प्रयास कर रही है। कंपनी के मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए 2727.26 करोड़ के 6,78,42,284 शेयर बेचे जा रहे हैं, जबकि कंपनी 300 करोड़ के नए शेयर जारी करने वाली है।

जानिए आईपीओ की महत्वपूर्ण तारीखें

आईपीओ की महत्वपूर्ण तारीखों पर नजर डाली जाए तो आज यानी 29 जनवरी को डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का आईपीओ ओपन होने जा रहा है। इसमें 31 जनवरी तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। वहीं, 3 फरवरी को निवेशकों को शेयर अलॉट किए जाएंगे। 4 फरवरी को उन निवेशकों को रिफंड किया जाएगा जिन्हें शेयर अलॉट नहीं हुए हैं, जबकि 4 फरवरी को ही डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। शेयरों की लिस्टिंग 5 फरवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर होगी।

कितना करना होगा निवेश?

वहीं, अगर आप इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो बता दें कि इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी ने 382 से 402 रुपए तय किया है। डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड के आईपीओ में निवेश करने के लिए निवेशक को न्यूनतम 1 लॉट यानी 35 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी। अगर निवेशक 1 लॉट के लिए अप्लाई करते हैं, तो उन्हें 14,070 रुपए निवेश करने होंगे। वहीं, अधिकतम निवेश की बात करें, तो निवेशक 14 लॉट तक के लिए बोली लगा सकते हैं। प्राइस बैंड के हिसाब से अधिकतम निवेशकों को 1,96,980 रुपए तक का निवेश करना होगा। यह कंपनी 2010 में स्थापित हुई थी और यह मोतियाबिंद, रिफ्रैक्टिव और अन्य सर्जरी जैसी आई केयर सर्विसेस प्रदान करती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev
Follow Us :GoogleNews