Hindi News

एक साल के FD पर 7.60% रिटर्न पाने का मौका, अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

Published:
प्राइवेट बैंक ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। सेविंग्स अकाउंट के लिए भी नए रेट लागू किए गए हैं। 7% से अधिक ब्याज मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना रिटर्न मिलेगा?
एक साल के FD पर 7.60% रिटर्न पाने का मौका, अब इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव 

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) और सेविंग अकाउंट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने यह कदम आरबीआई एमपीसी की बैठक के बाद उठाया है।  नए इंटरेस्ट रेट लागू भी हो चुके हैं। सभी बैंक बाजार की स्थिति और रेपो रेट में उतार-चढ़ाव को देखते हुए ब्याज दरों में बदलाव किया है। इसलिए निवेश से पहले  इंटरेस्ट रेट को चेक करने की सलाह दी जाती है।

यदि कोई व्यक्ति 9 अगस्त के बाद एफडी में 3 करोड़ रूपये से कम का निवेश करता है, तो उसे 2. 95% से लेकर 7.30% तक ब्याज मिलेगा। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% एक्स्ट्रा रिटर्न भी मिल रहा है। उनके लिए ब्याज दर 3.70% से लेकर 7.80% है। कस्टमर 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं सेविंग अकाउंट पर 2.80% से लेकर 7.05% तक रिटर्न ऑफर कर रहा है।

कितने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न?

सबसे ज्यादा ब्याज 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर मिल रहा है। बैंक 1 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों 7.60% ब्याज दे रहा है। 1 साल 1 दिन से लेकर 2 साल से कम के निवेश पर 7% ब्याज मिल रहा है।

टैक्स सेवर एफडी स्कीम 

टैक्स सेवर एफडी पर सामान्य नागरिकों को  सामान्य नागरिकों को 6.25 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें 3 करोड़ रूपये से कम का निवेश किया जा सकता है। इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्यशन 80सी के तहत अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक टैक्स छूट का लाभ मिलता है। न्यूनतम निवेश किसी 1000 रूपये है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दर

  • 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.95%
  • 15 दिन से लेकर 30 दिन- 2.95%
  • 31 दिन से लेकर 2 महीने से कम- 3.45%
  • 2 महीने से लेकर 3 महीने से क-  4.20%
  • 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.20%
  • 6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.20%
  • 1 साल-  7.10%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 1 साल 9 महीने तक- 7%
  • 1 साल 9 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.30%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 7%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.85%

सेविंग्स अकाउंट के लिए ब्याज दर 

सेविंग अकाउंट 5 लाख रूपये तक बैलेंस होने पर 2.80% ब्याज ऑफर मिल रहा है। 5 लाख रूपये से अधिक और 10 लाख रूपये तक के बैलेंस पर 4.80% रिटर्न मिलेगा। 10 लाख रूपये से अधिक और 5 करोड़ रूपये तक 5. 80% रिटर्न मिल रहा है। 5 करोड़ रूपये से अधिक और और 250 करोड़ रूपये तक के बैलेंस पर 6.25%, 250 करोड़ रूपये से अधिक और 500 करोड़ रूपये तक  7.05% ब्याज मिल रहा है। 500 करोड़ रूपये से अधिक के बैलेंस पर 7% रिटर्न मिलेगा।