प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में फिक्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें (FD Rates) 11 मार्च 2026 से लागू कर दी है। बदलाव के बाद आईसीआईसीआई बैंक अपने ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 3% से लेकर 6.5% ब्याज ऑफर कर रहा है। एक्सिस बैंक 2.75% से लेकर 6.45% रिटर्न दे रहा है।
आईसीआईसीआई बैंक पहले अपने ग्राहकों को 6.60% ब्याज ऑफर करता था। एक्सिस बैंक ने 15 जनवरी जनवरी को ब्याज दरों में बदलाव किया था। 61 दिन से लेकर 87 दिन के टेन्योर पर 4% ब्याज ऑफर कर रहा था। लेकिन अब इस पर 4.75% रिटर्न ऑफर कर रहा था। 88 दिन से लेकर 6 महीने से कम के टेन्योर पर पहले जहां बैंक 4.50% रिटर्न ऑफर करता था, अब 5% ब्याज मिल रहा है। समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव होता रहता है। इसलिए निवेश से पहले बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी ब्रांच विजिट करने की सलाह दी जाती है।
वरिष्ठ नागरिकों को मिल रहा कितना ब्याज?
दोनों ही बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं। आईसीआईसीआई बैंक सामान्य नागरिकों को 3.25% से लेकर 7.10% तक रिटर्न ऑफर कर रहा है। एक्सिस बैंक 3.50% से लेकर 7.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। हालांकि यह सुविधा केवल रेजिडेंट सीनियर सिटीजंस को ही मिलेगी।
इतने दिन के टेन्योर पर मिलेगा सबसे ज्यादा रिटर्न
एक्सिस बैंक 3 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक के सभी टेन्योर पर अधिकतम रिटर्न ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.5% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.10% है। आईसीआईसीआई बैंक वहीं 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश करने पर अधिकतम ब्याज दे रहा है। सामान्य नागरिकों को 6.5% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% इंटरेस्ट मिल रहा है।
एक्सिस बैंक ब्याज दर
- 7 से लेकर 14 दिन- 3%
- 15 से लेकर 29 दिन- 3%
- 30 से लेकर 45 तक- 3.25%
- 46 से लेकर 60 दिन- 4%
- 61 से लेकर 87 दिन- 4.75%
- 88 दिन से लेकर 3 महीने 24 दिन तक- 5%
- 3 महीने 25 दिन से लेकर 4 महीने से कम- 5%
- 4 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 5%
- 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम- 5%
- 9 महीने से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
- 1 साल से लेकर 1 साल 10 दिन तक- 6.25%
- 1 साल 11 दिन से लेकर 3 महीने से कम- 6.25%
- 13 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.25%
- 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.45%
- 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.45%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.45%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.45%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.45%
आईसीआईसीआई बैंक ब्याज दर
- 7 से लेकर 45 दिन- 2.75%
- 46 से लेकर 90 दिन- 4%
- 91 दिन से लेकर 184 दिन- 4.45%
- 185 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.5%
- 1 साल से लेकर 18 महीने से कम- 6.25%
- 8 महीने से लेकर 2 साल तक- 6.3%
- 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.45%
- 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.5%
- 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.5%






