प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में (FD Rates) बदलाव किया है। चुनिंदा टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट 20 आधार अंकों की वृद्धि की गई है। इसी के साथ यह उन बैंकों की सूची में शामिल हो चुका है, जिन्होंने आरबीआई की एमपीसी बैठक के बाद एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
बदलाव के बाद बैंक सामान्य नागरिकों को 2.95% से लेकर 7.45% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 75 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। हालांकि की कुछ टेन्योर (एक साल से लेकर 5 साल तक) पर बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग) 50 बीपीएस एक्स्ट्रा रिटर्न दे रहा है।
इस टेन्योर पर मिल रहा अधिकतम ब्याज?
20 जून से पहले बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर 2 साल से 3 साल तक के डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के टेन्योर पर 7.25% ब्याज ऑफर करता था। जिसे अब बढ़ाकर 7.45% तक दिया गया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 7.95% ब्याज मिल रहा है। इस टेन्योर पर अधिकतम ब्याज मिल रहा है।
टैक्स सेवर एफडी के लिए ब्याज दरें
बैंक ने टैक्स सेवर एफडी के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। सामान्य नागरिकों को 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज ऑफर कर रहा है। इसमें इनकम टैक्स एक्ट 1961 के सेक्शन 80सी के तहत 1.50 लाख रुपये तक टैक्स छूट का लाभ मिलता है। न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। हालांकि यह केवल भारतीय नागरिकों के लिए उपलब्ध है।
टेन्योर वाइज एफडी इंटरेस्ट रेट जानें
- 7 दिन से लेकर 14 दिन- 2.95%
- 15 से लेकर 30 दिन- 2.95%
- 31 दिन से लेकर 2 महीने से कम- 3.45%
- दो महीने से लेकर 3 महीने से कम- 4.20%
- 3 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 4.20%
- 6 महीने से लेकर 1 साल से कम- 4.20%
- 1 साल- 4%
- 1 साल 1 दिन से लेकर 1 साल 9 महीने तक- 7%
- 1 साल 9 महीने 1 दिन से लेकर 2 साल से कम- 7%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.45%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 7.25%
- 5 साल से लेकर 10 साल तक- 5.85%






