Hindi News

FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर चाहिए 9% ब्याज? रेपो रेट घटने के बाद ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा रिटर्न, देखें लिस्ट 

Published:
जून में कई बैंक एफडी के ब्याज दरों में संशोधन कर चुके हैं। कुछ बैंक ग्राहकों को 9% से ज्यादा रिटर्न वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहे हैं। ऐसे ही बैंकों के बारे में यहाँ बताया गया है।
FD Rates: फिक्स्ड डिपॉजिट पर चाहिए 9% ब्याज? रेपो रेट घटने के बाद ये 5 बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा रिटर्न, देखें लिस्ट 

AI Generated Image

जून में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। किसी ने इजाफा तो किसी ने इंटरेस्ट रेट में कटौती की है। लेकिन इसके बावजूद कुछ बैंक ऐसे हैं, जो सावधि जमा पर आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहे हैं। कुछ तो 9% तक रिटर्न ऑफर कर रहे हैं। वहीं कुछ 8% या इससे ज्यादा ब्याज दे रहे हैं। एफडी को बचत और निवेश का बड़ा साधन माना जाता है। लेकिन आरबीआई द्वारा रेपो रेट में कटौती के बाद कई लोग इसे घाटे का सौदा समझने लगे हैं।

एफडी पर अधिकतम ब्याज कमाने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए इस लिस्ट में शामिल लघु वित्त बैंक एक बेहतरीन विकल्प बन सकते हैं। बता दें सावधि जमा के इंटरेस्ट रेट में समय-समय पर बदलाव होता है। इसलिए निवेश से पहले बैंक के ऑफ़िशियल साइट या नजदीकी ब्रांच को विजिट करने की सलाह दी जाती है। आइए जानें किस बैंक की एफडी से अच्छा रिटर्न कमाया जा सकता है?

9.10% ब्याज दे रहा यह बैंक (Bank FD Rates)

यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 16 जून 2025 को फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू किए हैं। सामान्य नागरिकों को 1001 के दिन के टेन्योर पर 8.60% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 9.10% है।

ये बैंक दे रहा 9% रिटर्न

स्लाइस स्मॉल फाइनेंस 18 महीने 1 दिन से लेकर 18 महीने 2 दिन तक एफडी पर 9% तक ब्याज सामान्य और वरिष्ठ नागरिकों को ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 120 महीने का टेन्योर ऑप्शन मिल रहा है। 36 महीने तक के एफडी पर बैंक 8.25% ब्याज दे रहा है। नए रेट 10 जून 2025 से लागू हैं।

ये बैंक भी बन सकते हैं बेहतर ऑप्शन 

  • उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी है। वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 730 दिन से लेकर 1095 दिन के टेन्योर पर 8.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 8.75% इंटरेस्ट मिल रहा है।
  • सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक भी एफडी पर अच्छा रिटर्न ऑफर कर रहा है। 30 महीने से अधिक और 36 महीने तक के टेन्योर पर 8.40% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.80% ब्याज मिल रहा है।
  • जना स्मॉल फाइनेंस बैंक 5 साल यानि 1825 दिन टेन्योर पर 8.20% ब्याज मिल रहा है। वहीं 1025 दिन के एफडी पर 8.25% रिटर्न सीनियर सिटीजंस प्राप्त कर सकते हैं।

(Disclaimer: इस आलेख का उद्देश्य केवल सामान्य जानकारी साझा करना है, जो विभिन्न माध्यमों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज एफडी, शेयर मार्केट, स्कीम इत्यादि में निवेश की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)   

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews