MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

अप्रैल में इन 2 स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें कहाँ मिलेगा कितना इंटरेस्ट?

दो लघु वित्त बैंकों ने इस महीने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 8% तक इंटरेस्ट रेट ऑफर कर रहे हैं। आइए जानें कहां कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिलेगा?
bank fd rates

AI Generated Image

अप्रैल 2026 में कई बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इस लिस्ट में प्राइवेट और पब्लिक सेक्टर बैंकों के साथ-साथ लघु वित्त बैंक भी शामिल हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए इस महीने नए इंटरेस्ट रेट का ऐलान किया है। कुछ टेन्योर पर 7% या इससे भी ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहे हैं।

ग्राहकों को निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि सभी बैंक समय-समय पर ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। ये दोनों बैंक वरिष्ठ नागरिकों (60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग) को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहे हैं। हालांकि जना स्मॉल फाइनेंस बैंक कुछ टेन्योर पर यह सुविधा नहीं देता।

जना स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दरें 

स्मॉल फाइनेंस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 11 अप्रैल 2026 से ही लागू कर दी हैं। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 3.50% और अधिकतम 7.77% ब्याज ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 3.50% से लेकर 8% तक ब्याज दे रहा है। सबसे ज्यादा रिटर्न सामान्य नागरिकों को 3 साल से अधिक और 5 साल से कम के टेन्योर पर मिल रहा है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को सबसे ज्यादा ब्याज 1 साल से अधिक और 3 साल तक के दो अलग-अलग टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है। इसमें 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।
यहाँ देखें नई ब्याज दरें 

AU स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी इंटरेस्ट रेट्स 

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 23 अप्रैल से एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू की हैं। 3 करोड़ रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट पर सामान्य नागरिकों को 3.50% से लेकर 7.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। ग्राहक 7 दिन से लेकर 120 महीने तक का निवेश कर सकते हैं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को बैंक 4% से लेकर 7.75% तक ब्याज दे रहा है। ध्यान रखें कि केवल भारतीय वरिष्ठ नागरिक ही इसका लाभ उठा सकते हैं। सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 30 महीने 1 दिन से लेकर 36 महीने तक के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सभी टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज भी मिल रहा है।
यहाँ चेक नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
अप्रैल में इन 2 स्मॉल फाइनेंस बैंकों ने किया FD के ब्याज दरों में बदलाव, जानें कहाँ मिलेगा कितना इंटरेस्ट?