अगस्त में अब तक बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरों (FD Rates) का ऐलान कर चुके हैं। इस लिस्ट में 5 पब्लिक सेक्टर बैंक शामिल हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बल्क डिपॉजिट के ब्याज दरों में 25 बीपीएस की कटौती की है, जिसमें 3 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर सकते हैं। वहीं यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र और सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया ने रेगुलर डोमेस्टिक टर्म डिपॉजिट यानि 3 रुपये से कम के एफडी के ब्याज दरें बदली है।
नए रेट लागू हो चुके हैं। किसी ने इंटरेस्ट रेट में बढ़ोत्तरी तो किसी ने कटौती की घोषणा की है। सभी वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याजकी सुविधा भी ऑफर कर रहे हैं। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के ब्याज दरों में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
एसबीआई एफडी ब्याज दरें
एसबीआई ने बल्क एफडी के लिए संशोधित ब्याज दरें 15 अगस्त 2026 से लागू कर दी है। 7 दिन से लेकर 179 दिन के टेन्योर के लिए ब्याज दरों में 25 बीपीएस तक की कटौती की है। 180 से लेकर 210 दिन के टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट में 10 बीपीएस की कटौती की गई है। जबकि 211 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर के लिए इंटरेस्ट रेट में को भी बदलाव नहीं किया गया है।
संशोधन के बाद बैंक 5.25% से लेकर 6.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को 5.75% से लेकर 7% तक ब्याज मिल रहा है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर बैंक कम से कम 3.05% और अधिकतम 6.45% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज मिल रहा है।
इन 4 बैंकों ने भी बदली ब्याज दरें
- यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक 4 अगस्त को नई ब्याज दरें लागू हो चुकी हैं। 2.70% से लेकर 6 पॉइंट 55% तक ब्याज सामान्य नागरिकों को मिल रहा है। सबसे अधिक ब्याज 555 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। 60 से लेकर 80 साल आयु वर्ग के लोगों को 0.50% और सुपर सीनियर सिटीजन को 0.75% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा मिल रही है।
- इंडियन बैंक ने भी नई ब्याज दरें 4 अगस्त से लागू की हैं। इंटरेस्ट रेट में कटौती की गई है। सामान्य नागरिकों को 2.80% से लेकर 6.65% तक ब्याज मिल रहा है। बैंक 4 स्पेशल एफडी स्कीम भी ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है।
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने 10 अगस्त से नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। सामान्य नागरिकों को 2.60% से लेकर 6.65% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए न्यूनतम ब्याज दर 2.60% और अधिकतम 7.15% है।
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी एफडी के लिए नई ब्याज दरें 10 अगस्त से लागू हैं। सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 6.25% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.50% से लेकर 6.75% इंटरेस्ट मिल रहा है।






