जुलाई में पब्लिक सेक्टर के कई बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। इस लिस्ट में केनरा बैंक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक और यूको बैंक शामिल हैं। नई दरें लागू भी हो चुकी हैं। बता दें कि बल्क डिपॉजिट रेगुलर एफडी से अलग होती है। इसमें ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये या इससे अधिक का निवेश करने की अनुमति होती है। जबकि रेगुलर एफडी में 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश किया जा सकता है।
सभी बैंक समय-समय पर फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है। इंडियन ओवरसीज बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक ने 21 जुलाई से बल्क एफडी के लिए नई दरें लागू कर दी हैं। कॉलेबल और नॉन-कोलेबल ऑप्शन दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक के कॉलेबल एफडी पर 5.80% से लेकर 7% ब्याज मिल रहा है। वहीं नॉन कॉलेबल एफडी में 46 दिन से लेकर 3 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं।
बैंक ऑफ बड़ौदा
बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भी बल्क एफडी के लिए 21 जुलाई से नई दरें लागू कर दी है। 3 करोड़ रुपये से लेकर 5 करोड़ रुपये का निवेश करने पर बैंक 3.50% से लेकर 6.25% तक ब्याज दे रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। सबसे ज्यादा रिटर्न 15 महीने से अधिक और 2 साल से काम के एफडी पर बैंक दे रहा है।
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
इस बैंक ने भी 21 जुलाई से बल्क एफडी के लिए नई दरें लागू कर दी हैं। 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये के एफडी पर 2.70% से लेकर 6% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 25 करोड़ रुपये से अधिक और 50 करोड़ रुपये तक के निवेश पर बैंक से अधिकतम 6.99% ब्याज दे रहा है।
यहाँ चेक करें एफडी ब्याज दरेंकेनरा बैंक
13 जुलाई को केनरा बैंक ने बल्क एफडी के ब्याज दरों बदलाव कर दिया है। 3 करोड़ रुपये से लेकर 10 करोड़ रुपये के एफडी पर 3% से लेकर 6.20% ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का निवेश ग्राहक कर सकते हैं। 10 करोड़ रुपये से लेकर 100 करोड़ रुपये तक के बल्क एफडी पर बैंक अधिकतम 7% ब्याज दे रहा है।
यहाँ चेक ब्याज दरें
बैंक ऑफ इंडिया
बैंक ऑफ़ इंडिया ने 20 जुलाई को 10 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ से कम के बल्क एफडी के लिए नई दरें लागू कर दी हैं। कॉलेबल डिपॉजिट में निवेश करने पर 5.25% से लेकर 7.20% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। 25 करोड़ रुपये या इससे अधिक का निवेश करने पर अधिकतम 7% ब्याज मिल रहा है। नॉन कॉलेबल बल्क डिपॉजिट में 1 साल से लेकर 3 साल तक का निवेश किया जा सकता है। 10 करोड़ रुपये से लेकर 25 करोड़ रुपये से कम का निवेश करने पर 7.35% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। वहीं 25 करोड़ रुपये या इससे अधिक का निवेश करने पर 7.15% तक ब्याज मिल रहा है।
यहाँ चेक करें ब्याज दरें
यूको बैंक
इस बैंक ने18 जुलाई से ही बल्क डिपॉजिट के लिए नई दरें लागू की हैं। कॉलेबल एफडी पर 4% से लेकर 5.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। नॉन-कोलेबल डिपॉजिट पर 4% से लेकर 5.55% तक ब्याज मिल रहा है। 10 करोड रुपए से अधिक के बल्क टर्म डिपॉजिट पर अधिकतम 5.90% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।
यहाँ चेक करें ब्याज दरें






