MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

364 दिन के FD पर मिलेगा 6.50% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 23 सितंबर से नए रेट लागू 

कोटक महिंद्रा बैंक ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें घोषित की हैं। वरिष्ठ नागरिकों को एडिशनल इंटरेस्ट मिल रहा है। नए रेट 23 सितंबर से प्रभावी होंगे। आइए जानें कितने दिन के टेन्योर पर कितना रिटर्न मिल रहा है?
bank fd

AI Generated Image

प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव किया है। इसके बाद सामान्य नागरिकों को 3 करोड़ रुपये से कम का निवेश पर 2.70% से लेकर 6.65% तक ब्याज मिल रहा है। नई दरें 13 सितंबर 2026 से लागू होने वाली हैं। इंटरेस्ट रेट में संशोधन समय-समय पर बैंक करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 50 बीपीएस अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। इंटरेस्ट रेट 3.25% से लेकर 7.15% है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं। ध्यान रखें कि एनआरओ या एनआरई डिपॉजिट के लिए सीनियर सिटीजन की अतिरिक्त ब्याज दरें लागू नहीं होती।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा अधिकतम ब्याज 

सबसे ज्यादा ब्याज बैंक 2 साल से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.15% है। 271 दिन या इससे अधिक के सभी टेन्योर के लिए ब्याज दर 6% से ज्यादा दे रहा है। 18 महीने से लेकर 2 साल से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.55% और  वरिष्ठ नागरिकों को 7.05% ब्याज मिल रहा है। 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.95% रिटर्न बैंक दे रहा है।

टेन्योर वाइज ब्याज दरें जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.75%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 2.75%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 3.50%
  • 91 दिन- 4%
  • 92 दिन से लेकर 179 दिन- 4.25%
  • 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 269 दिन- 5.50%
  • 270 दिन- 5.50%
  • 271 दिन से लेकर 363 दिन- 6%
  • 364 दिन- 6%
  • 365 दिन से लेकर 15 महीने से कम- 6.35%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.45%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.55%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.65%
  • 3 साल से लेकर 4 साल से कम- 6.40%
  • 4 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.40%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.25%

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews
364 दिन के FD पर मिलेगा 6.50% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने बदली ब्याज दरें, 23 सितंबर से नए रेट लागू