Hindi News

400 दिन के FD पर मिलेगा 7.10% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, चेक करें नए रेट 

Published:
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने एफडी के लिए नई ब्याज दरें लागू कर दी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी दे रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
400 दिन के FD पर मिलेगा 7.10% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, चेक करें नए रेट 

AI Generated Image

पब्लिक सेक्टर के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Bank FD Rates) में बदलाव किया है। यह कदम बैंक ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के पहले आरबीआई एमपीसी बैठक के बाद उठाया है। सेविंग्स डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट्स में भी संशोधन किया है। नए रेट 20 अप्रैल 2026 से लागू हो चुके हैं।

बदलाव के बाद 3 करोड़ रुपये से कम के निवेश पर सामान्य नागरिकों को 2.70% से लेकर 6.60% ब्याज मिल रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 0.50 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज और सुपर सीनियर सिटीजंस को 0.70% एक्स्ट्रा इंटरेस्ट 5 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट स्कीम पर मिलेगी। यह सुविधा केवल रेजिडेंट कस्टमर्स को मिलेगी।

सभी बैंक मार्केट की स्थिति, रेपो रेट और अन्य वित्तीय कारणों को देखते हुए एफडी के ब्याज दरों में बदलाव करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।

इतने दिन के FD पर मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज 

यह पब्लिक सेक्टर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज अपने 444 दिन के स्पेशल टेन्योर पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.60% है। वरिष्ठ नागरिकों को 7.10% और सुपर सीनियर सिटीजंस को 7.35% एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। 400  दिन के टेन्योर पर बैंक सामान्य नागरिकों को 6.35% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.85% रिटर्न दे रहा है। 997 दिन के टेन्योर पर 6.15% रिटर्न मिल रहा है। एक साल या इससे अधिक के सभी टेन्योर पर बैंक 6% या इससे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर वाइज इंटरेस्ट रेट्स 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 2.70%
  • 15 से लेकर 30 दिन- 2.80%
  • 31 से लेकर 45 दिन- 3%
  • 46 से लेकर 90 दिन- 4%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 4.50%
  • 121 से लेकर 180 दिन- 5%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 5.60%
  • 271 दिन से लेकर 364 दिन- 5.90%
  • 1 साल- 6.25%
  • 1 साल से अधिक और 399 दिन- 6.25%
  • 400 दिन- 6.35%
  • 401 दिन से लेकर 443 दिन- 6.25%
  • 444 दिन- 6.60%
  • 445 दिन से लेकर 2 साल तक- 6.20%
  • 2 साल से अधिक और 996 दिन तक- 6.20%
  • 997 दिन- 6.15%
  • 998 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.20%
  • 3 साल से अधिक और 10 साल तक- 6%

सेविंग्स डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें 

बैंक में सेविंग्स डिपॉजिट के लिए भी नए इंटरेस्ट रेट लागू किए हैं। 50 लाख क्रेडिट बैलेंस पर 2.50% ब्याज ऑफर कर रहा है। 50 लाख रुपये से अधिक और 5 50 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 2.65% और 50 करोड़ रुपये से अधिक और 100 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 2.75% ब्याज मिल रहा है।

100 करोड़ रुपये से अधिक और 500 करोड़ रुपये के बैलेंस पर 3%, 500 करोड़ रुपये से अधिक 1000 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 3.50% और 1000 करोड़ रुपये से अधिक और 1500 करोड़ रुपये तक के बैलेंस पर 4% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 3000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पर 6.25% ब्याज मिल रहा है।

यहाँ चेक करें नई ब्याज दरें 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews