Hindi News

Gold Rate Today : सोने में फिर आई गिरावट, जानिए 20 अप्रैल को कहां पहुंची सोने की कीमत

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
सोमवार को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 155,440 रुपये पर दर्ज किया गया है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 142,500 रुपये चल रही है। चांदी के दाम 2.75 लाख रुपए ट्रेंड कर रहे हैं।
Gold Rate Today : सोने में फिर आई गिरावट, जानिए 20 अप्रैल को कहां पहुंची सोने की कीमत

Gold Latest Rate

वैश्विक तनाव और डॉलर-रुपए में उतार-चढ़ाव के कारण 20 अप्रैल 2026 को भारतीय सराफा बाजार के खुलते ही सोने की कीमतों में नरमी देखने को मिली है, हालांकि चांदी के दाम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं आया है। आज भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 155,440 रुपये पर दर्ज किया गया। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 142,500 रुपये चल रही है। हालांकि अलग-अलग शहरों के सराफा बाजार में टैक्स, जीएसटी और मेकिंग चार्ज के आधार पर कीमतें 1,56,200 रुपये के आसपास बनी हुई हैं। चांदी के दाम 2.75 लाख रुपए ट्रेंड कर रहे हैं। शुक्रवार (17 अप्रैल 2026) को सोने का भाव 1,55, 930 पर बंद हुआ था।

पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में आए उतार-चढ़ाव के बावजूद अक्षय तृतीया के मौके पर बाजार में गहने और सिक्के की मांग में तेज देखने को मिली। हल्के वजन के गहने, नई डिजाइन, छोटे सिक्के और चांदी की ज्वेलरी ने लोगों का अच्छा खासा ध्यान खींचा। आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल और अमेरिकी डॉलर की मजबूती से सोने की कीमतों में नरमी देखी गई है। हालांकि निवेश के तौर पर  मांग कम हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक के कदम उठाने से रुपये में पिछले कुछ दिनों से रिकवरी तो हुई है लेकिन आने वाले समय में फिर से दबाब बढ़ने के संकेत है।

सोमवार को पाकिस्तान के इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान के बीच दूसरे दौर की शांति वार्ता बैठक होने की उम्मीद है इसका असर कच्चे तेल और सोने चांदी की दामों पर भी देखने को मिल सकता है। आमतौर पर जब भी दुनिया में युद्ध या तनाव बढ़ता है, तो लोग शेयर बाजार से पैसा निकालकर सोने में निवेश करते हैं लेकिन इस बार का मूड कुछ अलग देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी में दबाव देखा जा रहा है।

जानकारों की मानें तो केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में बदलाव कर सकती है, जो सोने की कीमतों के लिए नकारात्मक संकेत है। वहीं निवेशकों की नजरें भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व पर टिकी हैं।  इस पूरे घटनाक्रम के चलते फिलहाल निवेशक सोने से दूरी बना रहे हैं। यदि ब्याज दरों में स्थिरता रहती है, तो आने वाले समय में बाजार को नई दिशा मिल सकती है। भारतीय रिजर्व बैंक के कदम उठाने से रुपये में पिछले कुछ दिनों से रिकवरी तो हुई है लेकिन आने वाले समय में फिर से दबाब बढ़ने के संकेत है। 

अगर आने वाले दिनों में सोने की कीमतें और बढ़ती हैं तो मध्यम वर्गीय परिवार के लिए शादी या किसी खास मौके के लिए गहने खरीदना एक बड़ा चैलेंज रहेगा। अगर आप सोना खरीदने बाजार जाएं तो ध्यान रखें 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध माना जाता है जिस पर 999 लिखा होता है। इसमें कोई अन्य धातु नहीं मिली होती है। लेकिन 18, 20 और 22 कैरेट सोने में अन्य धातु मिलाई जाती है। खरीदारी करते समय यह सुनिश्चित करें कि आप जितने कैरेट का पैसा दे रहे हैं, गहने पर कैरेट के हिसाब से वही अंक दर्ज हो। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews