Hindi News

400 दिन के FD पर मिलेगा 8.25% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू 

Published:
एक और लघु वित्त बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में इजाफा किया है। अब ग्राहकों को अधिक रिटर्न मिलेगा। कुछ टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज मिल रहा है। आइए जानें कितने दिन के निवेश पर कितना इंटरेस्ट मिलेगा?
400 दिन के FD पर मिलेगा 8.25% रिटर्न, इस लघु वित्त बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू 

AI Generated Image

मार्च में अब तक कई प्राइवेट, पब्लिक और स्मॉल फाइनेंस बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (FD Rates) में बदलाव कर चुके हैं। जना स्मॉल फाइनेंस बैंक ने 17 मार्च से डॉमेस्टिक टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट लागू कर दिए हैं। संशोधन के बाद सामान्य नागरिकों को 4.50% से लेकर 8.25% तक रिटर्न मिल रहा है। इससे पहले अधिकतम ब्याज दर 7.77% था। इसके अलावा रेकरिंग डिपॉजिट के इंटरेस्ट रेट में भी बदलाव किया गया है।

वरिष्ठ नागरिकों को कुछ टेन्योर पर 50 आधार अंक तक अतिरिक्त ब्याज भी बैंक ऑफर कर रहा है। 271 दिन से लेकर 3 साल तक के सभी टेन्योर 60 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के लोगों को यह सुविधा मिलेगी। सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक 385 दिन से लेकर 400 दिन तक के टेन्योर पर बैंक ऑफर कर रहा है। हालांकि इसपर वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा रिटर्न नहीं मिलेगा।

15 से लेकर 60 दिन तक के टेन्योर पर 7.75% रिटर्न बैंक ऑफर कर रहा है। 5 साल से अधिक और 10 साल तक का निवेश करने पर 6.50% ब्याज समान नागरिकों को और वरिष्ठ नागरिकों को 7% रिटर्न बैंक दे रहा है। सभी बैंक समय-समय पर इंटरेस्ट रेट में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले ग्राहकों को बैंक के आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा को विजिट करने की सलाह दी जाती है।

टेन्योर-वाइज ब्याज दर जानें 

  • 7 से लेकर 14 दिन- 4.50%
  • 15 से लेकर 60 दिन- 7.75%
  • 61 से लेकर 90 दिन- 5.25%
  • 91 दिन से लेकर 120 दिन- 5.77%
  • 121 दिन से लेकर 180 दिन- 6%
  • 181 दिन से लेकर 270 दिन- 6.50%
  • 271 दिन से लेकर 365 दिन- 7%
  • 366 दिन से लेकर 384 दिन- 7.25%
  • 385 दिन से लेकर 400 दिन- 8.25%
  • 401 दिन से लेकर 730 दिन- 7.25%
  • 2 साल से अधिक और 3 साल तक- 7.50%
  • 3 साल से अधिक और 5 साल से कम- 7.77%
  • 5 साल- 7.77%
  • 5 साल से अधिक और 10 साल तक- 6.50%
Interest-Rate-for-Domestic-NRE-NRO-Retail-Fixed-Deposits (1)

आरडी पर मिलेगा कितना रिटर्न?

बदलाव की बाद रेकरिंग डिपॉजिट पर 5.25% से लेकर 8.25% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को भी अधिकतम 8.25% रिटर्न मिल रहा है। सबसे ज्यादा ब्याज 13 महीने के आरडी पर पर मिल रहा है। 60 महीने तक के निवेश पर 7.77% रिटर्न मिल रहा है। 6 महीने पर 6% और 1 साल तक के निवेश पर बैंक 7% ब्याज बैंक दे रहा है। 9 महीने से अधिक और 12 महीने तक का निवेश करने पर वरिष्ठ नागरिकों को 50 बीपीएस एक्स्ट्रा ब्याज भी मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews