Hindi News

15 महीने के FD पर मिलेगा 7.80% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 2 नवंबर से नए रेट लागू 

Published:
फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नई ब्याज दरें शनिवार से प्रभावी हो चुकी हैं। वरिष्ठ नागरिकों को बैंक एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। 
15 महीने के FD पर मिलेगा 7.80% रिटर्न, इस प्राइवेट बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, 2 नवंबर से नए रेट लागू 

Bank FD Rates: आईसीआईसीआई बैंक ने नवंबर महीने की शुरुआत होते ही फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इन्टरेस्ट रेट 2 नवंबर शनिवार से प्रभावी हो चुके हैं।

बैंक वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से 10 साल के टेन्योर पर जनरल नागरिकों को 3% से लेकर 7.25% रिटर्न मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों को समान टेन्योर पर 3.50% से लेकर 7.80% इन्टरेस्ट मिल रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज (ICICI Bank FD Interest Rates) 

15 महीने से लेकर 18 महीने से कम के टेन्योर पर बैंक सबसे ज्यादा ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं 18 महीने से 2 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% ब्याज तो मिल रहा है। लेकिन वरिष्ठ नागरिकों के लिए इन्टरेस्ट रेट 7.75% ही है। 5 साल के टैक्स सेवर एफडी पर भी अच्छा ब्याज मिल रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दर 7% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.50% है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit) 

  • 7 दिन से 29 दिन- 3%
  • 30 से 45 दिन- 3.50%
  • 46 से 60 दिन- 4.25%
  • 61 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 184 दिन- 4.75%
  • 185 से 270 दिन- 5.75%
  • 271 दिन से लेकर 1 साल से कम- 6%
  • 1 साल से लेकर 15 महीने से कम- 6.70%
  • 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 7.25%
  • 18 महीने से लेकर 2 साल तक- 7.25%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक-7%
  • 7% 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.90%
  • 5 साल के टैक्स सेवर एफडी- 7%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews