सितंबर महीने की आखिरी तारीख को सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली है। बुधवार, 30 सितंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,49,790 रुपये प्रति 10 ग्राम आ गया है। वहीं चांदी का रेट 2,25,867 रुपये प्रति किलो पर दर्ज किया गया है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.33 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,40,000 रुपये प्रति किलो पर बनी हुई है।

भोपाल-इंदौर में 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

  • 24 कैरेट सोने का भाव 1,49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
  • गहने बनाने में सबसे ज्यादा उपयोग में आने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,37,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है।
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 1,12,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है।

भोपाल-इंदौर में सिल्वर रेट: चांदी का भाव 2,39,900 रुपये प्रति किलो के आसपास बना हुआ है।

दिल्ली से लेकर लखनऊ में सोने-चांदी का भाव

  • दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,48,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है।
  • 22 कैरेट सोना 1,37,250 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,12,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गई है।
  • मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,39,900 रुपये प्रति किलो है।
  • चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,44,900 रुपये बताई जा रही है।

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में मजबूती के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी पर दबाव बना हुआ है। कॉमेक्स पर गोल्ड रेट 4,209  डॉलर प्रति औन्स और सिल्वर रेट 61.18 डॉलर प्रति औन्स पर आ गया। साथ ही केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीतियों और ब्याज दरों को लेकर बने रुख की वजह से कमोडिटी मार्केट पर असर पड़ा है। ​अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल $96.50 प्रति बैरल के आसपास और WTI क्रूड ऑयल $86.80 प्रति बैरल के स्तर पर बना हुआ है।  ​

अमेरिका-ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव और क्रूड ऑयल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच वैश्विक स्तर पर महंगाई को लेकर चिंताएं भी बढ़ गई हैं। इसके अलावा अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 101.40 के स्तर पर मजबूती से टिका हुआ है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 95.97 से 96.13 की सीमा में कारोबार कर रहा है। डॉलर की मजबूती और महंगे क्रूड ऑयल के कारण रुपये पर दबाव बना हुआ है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक कच्चे तेल और सोने में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। निवेशकों फिलहाल सभी पहलुओं पर नजर बनाए रखना चाहिए और लंबी अवधि के निवेशकों को SIP के जरिए धीरे-धीरे खरीदारी या निवेश करने की सलाह दी जा रही है।

काम की बातें

शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।

सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। हॉलमार्क के निशान में ​BIS लोगो, ​कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।

24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है। 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।

नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।