MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

सीहोर के गांवों में बाघ की मौजूदगी से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट

सीहोर के ग्रामीण इलाके में वन्य प्राणी बाघ की मौजूदगी देखने को मिली है। इसकी वजह से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं वन विभाग ने सभी से सतर्क रहने को कहा है।
Sehore

मध्य प्रदेश के सीहोर में वन्य प्राणी बाघ की मौजूदगी देखने को मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में बाघ की मौजूदगी ने दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। जहांगीरपुर क्षेत्र में एक मवेशी पर हमला कर शिकार करने की जानकारी भी सामने आई है। घटना के बाद वन विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में अनाउंसमेंट कर सतर्क रहने को कहा गया है।

बता दें कि सीहोर जिले के आसपास के ग्रामीण इलाकों में यह बाघ दिखाई दे रहा है। इसने आबादी वाले क्षेत्र में घुसकर एक बकरी पर हमला भी कर दिया। इस घटना की वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर बाघ के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।

राहगीरों ने बनाया वीडियो

बाघ के ग्रामीण क्षेत्र में मौजूद होने की एक वीडियो भी सामने आई है। कोनझिर और कालापहाड़ क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों ने यह वीडियो बनाया है। जिसमें सामने से बाघ आता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इसके धामनखेड़ी मारा पर देखे जाने की जानकारी भी सामने आई। इसके बाद इन क्षेत्रों से गुजरने वाले राहगीरों और ड्यूटी पर जाने वाले शिक्षकों को सावधानी के साथ आवाजाही करने की सलाह दी जा रही है।

वन विभाग ने किया ऐलान

जैसे ही बाघ के मूवमेंट की खबर सामने आई वन विभाग में तुरंत ही मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इसके बाद लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी करवाई गई और ग्रामीणों को सावधान किया गया। वीडियो भी सामने आया है जिसमें वन अधिकारी लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को बोल रहे हैं कि जहांगीरपुर के समस्त ग्रामीणों को सूचित किया जाता है कि वन क्षेत्र में हिंसक वाणी प्राणी की मौजूदगी देखने को मिली है। कोई भी अकेले जंगल की तरफ ना जाए और पालतू मवेशियों को वन क्षेत्र में ना भेजें।

बाघ से दूर रहने की अपील

वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। यह भी कहा गया है कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। वन्य प्राणी दिखाई देता है तो उसके पास जाने, फोटो वीडियो बनाने की कोशिश ना करें। तुरंत वन विभाग को सूचना दें। इसके लिए एक संपर्क नंबर भी जारी किया गया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी टीम सुरक्षा के लिए 24 घंटे उपलब्ध है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews
सीहोर के गांवों में बाघ की मौजूदगी से दहशत, वन विभाग ने जारी किया अलर्ट