मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल में आए उछाल के बीच गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 10 सितंबर 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,55,348 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी 2,42,938 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,55,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
भोपाल-इंदौर का सोने-चांदी का ताजा भाव
भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोने का भाव 1,42,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 1,16,650 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो बना हुआ है।
दिल्ली-लखनऊ समेत बड़े शहरों में क्या है रेट?
- दिल्ली, जयपुर, चंडीगढ़ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,42,700 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,15,970 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,50,000 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,55,000 रुपये बताई जा रही है।
सोने-चांदी की कीमतों पर क्यों पड़ रहा असर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर रुख और डॉलर इंडेक्स के उतार-चढ़ाव का असर अंतरराष्ट्रीय कॉमेक्स मार्केट में सोने-चांदी पर देखने को मिल रहा है। वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 4,445.90 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर रेट 68.195 डॉलर प्रति औन्स के आसपास कारोबार कर रहा है है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें तेजी से चढ़कर $96 से $101 प्रति बैरल के पार निकल गई हैं।
कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में आई तेजी से वैश्विक बाजार में मुद्रास्फीति की चिंता भी बढ़ी है, जिससे सर्राफा कीमतों को समर्थन मिल रहा है। कच्चे तेल में तेजी और डॉलर की मजबूती से भारतीय रुपया प्रति डॉलर 94.60 – 94.80 के दायरे में कारोबार कर रहा है। इस अनिश्चितता के माहौल में सोना सुरक्षित विकल्प के रुप में निवेशकों को आकर्षित कर रहा है।
वहीं अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 98.80 के आसपास बना हुआ है, जिससे सोने-चांदी पर कुछ दबाव देखा जा रहा है। हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नवंबर 2026 तक युद्ध पूरी तरह से समाप्त होने का दावा किया है। उन्हें लगता है कि नवंबर में अमेरिका में मिड-टर्म चुनाव के बाद ईरान के साथ चल रही लड़ाई समाप्ति की ओर होगी।
सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






