अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती और बदलते भू-राजनीतिक समीकरणों के कारण भारतीय सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 7 जुलाई 2026 को 24 कैरेट शुद्ध सोने के भाव 1,45,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। आभूषण बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 1,33,300 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।
कम बजट वाले गहनों के लिए लोकप्रिय 18 कैरेट सोने का रेट आज भारतीय बाजार में 1,09,090 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है। चांदी की कीमत गिरकर 2,33,000 से 2,43,900 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच कारोबार कर रही है। इनमें जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं। इस वजह से आपके राज्य, शहर या ज्वेलर्स के पास आभूषण खरीदने के अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर में आई मजबूती के कारण डॉलर इंडेक्स ( 101.00 के पार) में बढ़त देखी जा रही है। डॉलर के मजबूत होने से अन्य विदेशी मुद्राओं के लिए सोना खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे वैश्विक स्तर पर सोने की मांग घटी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,160 डॉलर प्रति औंस और चांदी 62 डॉलर प्रति औंस के नीचे पहुंच गई है। भारतीय रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आया।
अमेरिका-ईरान के बीच तनाव में आई कमी के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी देखी गई है। ब्रेंट क्रूड ऑयल मामूली बदलाव के साथ $71 प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड लगभग $68.10 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गई है। फिलहाल निवेशकों को इस समय अमेरिका के महंगाई के आंकड़ों का इंतजार है, जो ब्याज दरों की दिशा तय होगी। इससे बाजार में अनिश्चितता का माहौल है और निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी है। निवेशक अमेरिका-ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता की बैठकों पर भी नजर बनाकर रखे हुए है।
बाजार विश्लेषकों का मानना है कि जब तक अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों और ईरान के साथ जारी भू-राजनीतिक तनाव को लेकर स्थिति पूरी तरह साफ नहीं हो जाती, तब तक बाजार में निवेशकों का रुख बेहद सतर्कता भरा रहेगा और कीमतों में ऐसा उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।
सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।






