भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को मजबूत शुरुआत की है। दरअसल शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 78,400 के आसपास कारोबार करता दिखा है। वहीं, निफ्टी भी लगभग 50 अंक चढ़कर 24,450 के स्तर के करीब पहुंच गया हैं। बाजार खुलते ही निवेशकों की सबसे ज्यादा दिलचस्पी IT और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में देखने को मिली, जिससे प्रमुख सूचकांकों को सहारा मिला है।
दरअसल पिछले कारोबारी सत्र की तेजी का असर भी आज के कारोबार में दिखाई दिया है। सोमवार को सेंसेक्स 521 अंक और निफ्टी 160 अंक की बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसी सकारात्मक माहौल के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन बाजार ने बढ़त के साथ शुरुआत की है। हालांकि कारोबार के दौरान वैश्विक संकेतों और निवेशकों की गतिविधियों पर भी नजर बनी रहेगी।
IT और बैंकिंग शेयरों ने बाजार को दिया सहारा
वहीं आज के शुरुआती कारोबार में IT और बैंकिंग सेक्टर बाजार की मजबूती का प्रमुख कारण बने है। वहीं इन दोनों सेक्टरों में खरीदारी बढ़ने से सेंसेक्स और निफ्टी को ऊपर रहने में मदद मिली है। दरअसल निवेशकों का रुझान बड़ी कंपनियों के शेयरों की ओर ज्यादा दिखाई दिया, जिससे बाजार का माहौल सकारात्मक बना रहा है। दरअसल घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) की लगातार खरीदारी भी बाजार के लिए सहायक साबित हो रही है। हालिया कारोबारी आंकड़ों के अनुसार, घरेलू निवेशकों ने अच्छी मात्रा में शेयर खरीदे, जबकि विदेशी निवेशकों (FII) की ओर से भी सीमित स्तर पर खरीदारी दर्ज की गई।
एशियाई बाजारों में दबाव
दरअसल वैश्विक बाजारों का असर भी भारतीय शेयर बाजार पर लगातार बना हुआ है। सोमवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिली है। दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई और हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आए। इससे साफ है कि एशियाई बाजारों में निवेशकों का रुख पूरी तरह सकारात्मक नहीं रहा है। वहीं दूसरी ओर, अमेरिकी शेयर बाजारों ने पिछले कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज की थी। डाउ जोन्स, नैस्डैक और S&P 500 तीनों प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए, जिससे वैश्विक निवेशकों का भरोसा कुछ मजबूत हुआ है।






