प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों (Axis Bank FD Rates) में बदलाव किया है। नए रेट 4 जुलाई से लागू हो चुके हैं। चुनिंदा संशोधन के बाद बैंक 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी पर 3% से लेकर 6.50% ब्याज मिल रहा है। जून में इंटरेस्ट रेट अधिकतम 6.45% था। वरिष्ठ नागरिकों को सभी टेन्योर पर 0.50% अतिरिक्त ब्याज की सुविधा भी मिल रही है। 7 दिन से लेकर 10 साल तक का टेन्योर ऑप्शन ग्राहक चुन सकते हैं।
60 साल या इससे अधिक आयुवर्ग लोगों के लिए ब्याज दर 3.50% से लेकर 7.25% है। सिर्फ 5 साल से लेकर 10 साल तक के टेन्योर पर वरिष्ठ नागरिकों को 75 बीपीएस तक अतिरिक्त ब्याज की सुविधा दे रहा है। ध्यान रखें कि सभी बैंक समय-समय पर एफडी के इंटरेस्ट रेट्स में संशोधन करते रहते हैं। इसलिए निवेश से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी शाखा विजिट करने की सलाह दी जाती है।
इतने दिन के एफडी पर मिलेगा सबसे अधिक ब्याज
बैंक 18 महीने से लेकर 10 साल के सभी टेन्योर पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 6.50% है। जबकि वरिष्ठ नागरिकों को 18 महीने से लेकर 5 साल से कम के सभी टेन्योर पर 7% ब्याज बैंक दे रहा है। 5 साल से लेकर 10 साल तक की टेन्योर पर जहां सामान्य नागरिकों को 6. 50% ब्याज मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.25% है।
यहाँ चेक करें टेन्योर वाइज ब्याज दरें
- 7 से लेकर 14 दिन- 3%
- 15 से लेकर 29 दिन- 3%
- 30 से लेकर 45 दिन-3.25%
- 46 से लेकर 60 दिन- 4%
- 61 दिन से लेकर 87 दिन- 4.75%
- 88 दिन से लेकर 3 महीने 24 दिन- 5%
- 3 महीने 25 दिन से लेकर 4 महीने से कम- 5%
- 4 महीने से लेकर 6 महीने से कम- 5%
- 6 महीने से लेकर 9 महीने से कम- 5.50%
- 9 महीने से लेकर 1 साल से कम – 5.75%
- 1 साल से लेकर 1 साल 10 दिन- 6.25%
- 1 साल 11 दिन से लेकर 13 महीने से कम- 6.25%
- 13 महीने से लेकर 15 महीने से कम- 6.25%
- 15 महीने से लेकर 18 महीने से कम- 6.45%
- 18 महीने से लेकर 2 साल से कम- 6.50%
- 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 6.50%
- 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 6.50%
- 5 साल से लेकर 10 साल- 6.50%






