केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अपनी ई-पत्रिका सेनबोसेक (जनवरी-जून 2026) के लिए लेख और कवर डिजाइन आमंत्रित किए हैं। इससे संबंधित सर्कुलर सभी संबद्ध विद्यालयों के प्रमुखों को जारी किया गया है। स्टूडेंट और शिक्षक 30 जुलाई 2026 तक अपनी प्रविष्टियां ऑनलाइन भेज सकते हैं। इसके अलावा किसी भी प्रश्न के लिए हेल्पडेस्क का इस्तेमाल किया जा सकता है।
सीबीएसई ने कहा कि, “यह ई-पत्रिका शिक्षण संबंधित पद्धतियों, नवाचार और सफलता की कहानियों को साझा करने का एक प्लेटफार्म है।” इसकी शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और NCFSE 2023 के तहत की गई है। इस बार की थीम “सशक्त विद्यालय, सुरक्षित भविष्य” आपदा प्रबंधन का प्रभावी क्रियान्वयन” है। ताकि आपातकालीन स्थिति और आपदाओं का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए विद्यार्थियों के भीतर जागरूकता बढ़ाई जा सके।
बोर्ड ने बताया कि इस संस्करण का उद्देश्य आपदा तैयारियों, सुरक्षा जागरूकता और आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों द्वारा की गई नवीन और प्रायोगिक पहलों को प्रदर्शित करना है। सीबीएसई ने इसकी जानकारी सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच प्रसारित करने की सलाह दी है। साथ ही ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने को भी कहा गया है।
4 सब-थीम शामिल
ई-मैगजीन के लिए चार सब थीम्स भी निर्धारित किए गए हैं। जिसमें “जलवायु परिवर्तन, आपदा तैयारी और विद्यालयों में सेफ्टी ग्रिल”, “सामुदायिक सहभागिता स्वास्थ्य आपातकाल और मनोवैज्ञानिक कल्याण”, “आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिए नवाचार और प्रौद्योगिकी” और “कक्षा शिक्षण में आपका प्रबंधन का एकीकरण” शामिल है। इनमें से किसी भी एक को सेलेक्ट किया जा सकता है।
छात्रों और शिक्षकों के लिए अलग गतिविधि
इसमें दो गतिविधि शामिल हैं- ए और बी। एक्टिविटी ए के लिए शिक्षक और प्रधानाचार्य को आमंत्रित किया गया है। हिंदी या इंग्लिश किसी भी भाषा में गूगल फॉर्म लिंक के जरिए प्रविष्टियां (लेख) भेजी जा सकती है। विशेषज्ञों द्वारा बेस्ट लेख का चयन किया जाएगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है की प्रस्तुतियां अनिवार्य रूप से विद्यालयों द्वारा कार्यान्वित, वास्तविक गतिविधियों और कार्यनीतियों पर केंद्रित हो। लेखों में की गई पहलों, विद्यार्थियों, शिक्षकों को समुदाय की सहभागिता, प्राप्त परिणामों और मुख्य अधिगमों का स्पष्ट वर्णन हो। साथ ही आई जेनरेटेड कंटेंट पर कोई भी विचार नहीं किया जाएगा। प्रविष्टियों की मौलिकता अनिवार्य होगी।
एक्टिविटी-बी कवर डिजाइन प्रतियोगिता के लिए छात्रों को आमंत्रित किया गया है। जिसका विषय “सशक्त विद्यालय, सुरक्षित भविष्य: आपदा प्रबंधन का प्रभावी क्रियान्वयन” है। कलाकृतियों को एक गूगल फॉर्म के जरिए भेज सकते हैं। बेस्ट डिजाइन को सेनबोसेक जनवरी-जून 2026 संस्करण में कवर पेज पर दिखाया जाएगा।
44_Circular_2026





