अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में उतार-चढ़ाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते
जुलाई के पहले सप्ताह में सोने और चांदी में बड़ी हलचल देखने को मिली। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बदलाव की चर्चा और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बार-बार हो रहे बदलाव ने घरेलू बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों को प्रभावित किया।
भारतीय सराफा बाजार में 5 जुलाई 2026 को 24 कैरेट शुद्ध सोना (99.9% प्योरिटी) 1,46,880 रुपये से लेकर 1,47,365 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। आभूषण बनाने के लिए उपयोग में लिया जाने वाला 22 कैरेट का सोना 1,34,500 रुपये से लेकर 135,025 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बना हुआ है।
18 कैरेट सोने की कीमत 1,10,050 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रही है।
चांदी का भाव 2,33,500 रुपये से लेकर 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम के उच्च स्तर पर बना हुआ है। इनमें जीएसटी (GST), टीसीएस (TCS) और स्थानीय मेकिंग चार्जेस शामिल नहीं हैं। इस वजह से आपके राज्य, शहर या ज्वेलर्स के पास आभूषण खरीदने के अंतिम दाम अलग हो सकते हैं।
वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर आने वाले बयानों और अमेरिका के कमजोर आर्थिक आंकड़ों ने अमेरिकी डॉलर इंडेक्स पर असर डाला है, जिसका सीधा फायदा सोने को मिल रहा है, क्योंकि कमजोर डॉलर के चलते निवेशकों के लिए सोना खरीदना सस्ता और सुरक्षित निवेश विकल्प बन जाता है। बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर महीने में ब्याज दरों में बदलाव कर सकता है। चुंकी जब भी ब्याज दरें घटती है या बढ़ती है तो सोने जैसी गैर-ब्याज वाली संपत्तियों पर भी प्रभाव पड़ता है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX) पर स्पॉट गोल्ड 4,187 डॉलर प्रति औंस के पार पहुंच गया है और स्पॉट सिल्वर 62 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गई है। हालांकि कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड $71 प्रति बैरल और अमेरिकी डब्ल्यूटीआई (WTI) क्रूड गिरकर $68 प्रति बैरल के आसपास पहुंच गया है।
बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में चल रहे उतार-चढ़ाव के कारण भारत में सोने का आयात महंगा हो रहा है, जो घरेलू बाजार में कीमतें बढ़ने की वजह है। भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं को देखते हुए लंबी अवधि के निवेशकों के लिए सोने और चांदी में निवेश विकल्प के रूप में मजबूत हो रहा है
बता दें कि सप्ताहांत (शनिवार और रविवार) होने के कारण स्थानीय सराफा बाजारों में कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है और व्यापारी शुक्रवार (3 जुलाई 2026) के क्लोजिंग रेट के आधार पर ही कारोबार कर रहे हैं। सोमवार को बाजार खुलने पर वैश्विक संकेतों के अनुसार नई दिशा और कीमत तय होगी। सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।






