मंगलवार को सोने-चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। 8 सितंबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव बढ़कर 1,53,530 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, वहीं चांदी 2,40 650 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी करीब 2.35 लाख रुपये प्रति किलो पर बना हुआ है। इसके अलावा गुडरिटर्न्स पर 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, वहीं चांदी की कीमत 2,50,000 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। वैश्विक स्तर पर स्पॉट गोल्ड 4,476.90 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर रेट 67.495 डॉलर प्रति औन्स के आसपास कारोबार कर रहा है है।
भोपाल-इंदौर में मंगलवार का सोने-चांदी का ताजा भाव
भोपाल और इंदौर में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। गहने बनाने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला 22 कैरेट सोना 1,42,450 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 18 कैरेट सोना 1,16,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है। चांदी का भाव करीब 2,49,900 रुपये प्रति किलो बताया जा रहा है।
दिल्ली समेत दूसरे बड़े शहरों में क्या है रेट?
- दिल्ली, मेरठ और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,55,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास है। 22 कैरेट सोना 1,42,550 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,16,650 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब चल रहा है।
- मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, दिल्ली और लखनऊ में चांदी का भाव करीब 2,49,900 रुपये प्रति किलो है। वहीं चेन्नई, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल में एक किलो चांदी की कीमत करीब 2,54,900 रुपये बताई जा रही है।
सोने-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के कारण
मिडिल ईस्ट में बदलते हालातों का असर सोने चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। अमेरिका-ईरान के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर में हो रहे उतार-चढ़ाव के कारण कीमतों धातुओं की कीमत प्रभावित हो रही है।
कच्चे तेल में तेजी के कारण महंगाई बढ़ने और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में उच्च स्तर बने रहने की आशंका से भी कीमती धातुओं पर दबाव बना है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड $97.34 प्रति बैरल और अमेरिकी WTI क्रूड $92.63 प्रति बैरल के उच्च स्तर पर पहुंच गया है।
अमेरिका डॉलर इंडेक्स (DXY) मजबूत होकर 98.80 के स्तर पर बना हुआ है, जिसका सीधा असर भारतीय रुपये पर देखा जा रहा है। डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया कमजोर होकर ₹94.67 से ₹94.69 के दायरे में ट्रेड कर रहा है। भारत में आगामी त्योहारों के सीजन को देखते हुए घरेलू आभूषण विक्रेताओं और व्यापारियों की ओर से खरीदारी में तेजी बनी हुई है।
सोना खरीदने से पहले जान लें ये बातें
- शनिवार, रविवार और केंद्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के दिनों में नए भाव जारी नहीं किए जाते हैं, इस दौरान बाजार बंद रहता है। शुक्रवार शाम को बंद हुए रेट ही शनिवार-रविवार को मान्य होते हैं।
- सोना खरीदते समय हमेशा BIS हॉलमार्क और HUID कोड जरूर जांचें।
- हॉलमार्क के निशान में BIS लोगो, कैरेट/शुद्धता, HUID नंबर और सेंटर मार्क होता है।
- 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 22 कैरेट पर 916 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।
- 24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है और 22 कैरेट में 91.6% शुद्धता ( 8.4% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक) होती है।
नोट- ऊपर दी गई सोने-चांदी की कीमतों में जीएसटी, टीसीएस और मेकिंग चार्ज जैसे अन्य शुल्क शामिल नहीं हैं, इसलिए शोरूम या स्थानीय बाजार से आभूषण खरीदते समय कीमतों में अंतर देखने को मिल सकता है। सटीक दरों के लिए अपने स्थानीय जौहरी या ज्वैलर्स शॉप से संपर्क करें।






