Hindi News

Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी कीमतें गिरी, जानें आज का भाव

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी कीमतें गिरी, जानें आज का भाव

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। नए साल 2022 में सोने चांदी की कीमतों (Gold Silver Rate) लगातार उतार चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। आज शुक्रवार 07 जनवरी 2022 (07 January 2022) को गुड रिटर्न्स वेबसाइट ने सोने चांदी की नई कीमतें (Gold Silver Rate) जारी की। आज साल के पहले महीने जनवरी के 7वें दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार सुबह सोना (Gold Rate) 10 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी (Silver Rate) 200 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ते भाव पर ट्रेंड कर रही है।

यह भी पढ़े.. MP में आज 1320 नए केस, बिना मास्क पेट्रोल-डीजल नहीं, गृहमंत्री बोले-अभी लॉकडाउन नहीं

बता दे कि कैरेट, सोने की शुद्धता मापने का अधिकृत पैमाना होता है। जितना ज्यादा कैरेट होगा सोने की शुद्धता उतनी अधिक होगी। यानि बोलचाल की भाषा में सोना उतना ही खरा होगा। सोने की कीमत भी उसकी शुद्धता के हिसाब से ही तय होती है।  24 कैरेट सोना 100 प्रतिशत शुद्ध होता है, ये बहुत नाजुक और नरम होता है इसकी ज्वलेरी बनना मुश्किल होता है इसलिए आमतौर पर ज्वेलरी 18 कैरेट और 22 कैरेट में बनाई जाती है।

चार महानगरों में 22 कैरेट सोने का भाव (06 January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 47,090
मुंबई सराफा बाजार 46,820
कोलकाता सराफा बाजार 47,040
चेन्नई सराफा बाजार 44,860

चार महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव (06 January 2022)

शहर रुपये प्रति दस ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 51,390
मुंबई सराफा बाजार 48,820
कोलकाता सराफा बाजार 49,740
चेन्नई सराफा बाजार 48,940
चार महानगरों में चांदी का भाव (06 January 2022)
शहर रुपये प्रति किलो ग्राम
दिल्ली सराफा बाजार 60,400
मुंबई सराफा बाजार 60,400
कोलकाता सराफा बाजार 60,400
चेन्नई सराफा बाजार 64,500
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews