आज यानी 10 अक्टूबर, शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत हुई है। आज सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त लेकर 82,300 के स्तर पर नजर आया है, जबकि निफ्टी में भी करीब 50 अंकों की बढ़त देखने को मिली है, जिसके चलते कारोबार 24,200 के स्तर पर दिखाई दिया है। आज के कारोबार के दौरान फार्मा और मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है, हालांकि बैंकिंग और आईटी सेक्टर बाजार को मजबूती दे रहे हैं। बता दें कि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 में तेजी नजर आ रही है, जबकि 17 शेयर आज गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आए हैं।
आज 10 अक्टूबर को सेंसेक्स ने अपने कामकाज की शुरुआत 82,075 के स्तर पर की, जबकि आज का अब तक का उच्च स्तर 82,573 रहा और निचला स्तर 82,072 रहा। आज निफ्टी ने अपने कामकाज की शुरुआत 25,167 के स्तर पर की थी। आज निफ्टी ने अपना उच्चतम स्तर 25,300 बनाया जबकि निचला स्तर 25,156 दर्ज किया।
ग्लोबल मार्केट पर नजर डालें
ग्लोबल मार्केट पर नजर डाली जाए तो आज चीन के शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में 20 अंकों की गिरावट देखी गई है, जिसके चलते कारोबार 3,913 के स्तर पर नजर आया है। जबकि जापान के निक्केई में आज 492 अंकों की बड़ी गिरावट देखी गई, जिसके चलते कारोबार 48,087 के स्तर पर दिखाई दिया है। आज हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स 302 अंकों की गिरावट लेकर 26,450 के स्तर पर दिखाई दिया है। वहीं आज कोरिया के कॉस्पी में 46 अंकों की बढ़त के चलते कारोबार 3,596 के स्तर पर दिखाई दिया है। आज एशियाई बाजार तेजी के साथ कारोबार करते हुए नजर आए हैं, हालांकि हांगकांग के मार्केट में आज हल्की गिरावट देखी जा रही है। इससे पहले 9 अक्टूबर को अमेरिका का डॉव जोन्स मार्केट 243 अंकों की गिरावट लेकर 46,358 के स्तर पर बंद हुआ था।
बीते दिन रही थी तेजी
बता दें कि कल भी भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी रही थी और इस तेजी को दिन के अंत तक बनाए रखा गया। कल यानी 9 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ कारोबार बंद करने में सफल रहा। सेंसेक्स ने दिन के अंत तक 398 अंकों की बढ़त के चलते 82,172 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया, जबकि निफ्टी ने 135 अंकों की तेजी के चलते 25,181 के स्तर पर कारोबार समाप्त किया। बीते दिन बीएसई स्मॉल कैप में 97 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 53,064 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि बीएसई मिडकैप में 346 अंकों की तेजी के चलते कारोबार 46,198 के स्तर पर बंद हुआ। दिन के अंत तक निफ्टी के टॉप गेनर में टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील और एसबीआई लाइफ शामिल रहे, जबकि टॉप लूजर में एक्सिस बैंक, टाइटन और टाटा कंज्यूमर शामिल रहे।






