Hindi News

13 जनवरी को ओपन होगा लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ, जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश?

Written by:Rishabh Namdev
Published:
Last Updated:
13 जनवरी का दिन भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद खास होने वाला है। दरअसल, 13 जनवरी को लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ ओपन होगा और इसमें 15 जनवरी तक निवेशक बोली लगा सकेंगे।
13 जनवरी को ओपन होगा लक्ष्मी डेंटल का आईपीओ, जानिए कितना करना होगा मिनिमम निवेश?

Lakshmi Dental IPO

13 जनवरी को लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड का आईपीओ शेयर बाजार में ओपन होगा। इस आईपीओ में 15 जनवरी तक निवेशक बोली लगा सकेंगे। यदि आप भी आईपीओ में निवेश करने का विचार कर रहे हैं, तो इस खबर में हम आपको इस आईपीओ से जुड़ी सभी जानकारी दे रहे हैं।

इसके अलावा, 20 जनवरी को लक्ष्मी डेंटल लिमिटेड के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 698.006 करोड़ रुपए जुटाने का प्रयास कर रही है।

कितना बड़ा होगा आईपीओ?

अगर इस आईपीओ पर नजर डाली जाए, तो कंपनी 32,24,299 फ्रेश शेयर इशू करने जा रही है, जिसकी कुल कीमत 138 करोड़ रुपए है। इसके अतिरिक्त, मौजूदा निवेशक 560.06 करोड़ रुपए के 1,30,85,467 शेयर बेच रहे हैं। निवेशक 13 से 15 जनवरी तक इस आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। 16 जनवरी को शेयर अलॉट किए जाएंगे, 17 जनवरी को निवेशकों को रिफंड मिलेगा, और उसी दिन डिमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। 20 जनवरी को इन शेयरों की मार्केट में लिस्टिंग होगी।

कितना है प्राइस बैंड?

यदि आप भी इस आईपीओ में निवेश करना चाहते हैं, तो आपको न्यूनतम 14,124 रुपए का निवेश करना होगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 407 से 428 रुपए तय किया है। निवेशक न्यूनतम 33 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगा सकते हैं। शेयरों का अपर प्राइस 428 रुपए है, जिसके हिसाब से एक लॉट के लिए 14,124 रुपए निवेश करना होगा। निवेशक अधिकतम 14 लॉट तक अप्लाई कर सकते हैं। इस हिसाब से इस आईपीओ में मैक्सिमम निवेश 1,97,736 रुपए होगा।