Hindi News

एलआईसी के नाम पर हो रहा फ्रॉड, पॉलिसीहोल्डर्स रहें सतर्क, अलर्ट जारी, न करें ये गलती

Published:
Last Updated:
साइबर अपराधी ग्राहकों को एलआईसी के नाम पर ठगी का शिकार बना रहे हैं। अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे मामलों से सतर्क रहने को कहा गया है। आइए जानें बचाव के लिए क्या करें और क्या नहीं?
एलआईसी के नाम पर हो रहा फ्रॉड, पॉलिसीहोल्डर्स रहें सतर्क, अलर्ट जारी, न करें ये गलती

iStock

LIC Scam Alert: एलआईसी पॉलिसिधारकों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। साइबर अपराधी ग्राहकों को नए तरीके से स्कैम का शिकार बना रहे हैं। केवाईसी और पॉलिसी से संबंधित जानकारी की मांग कॉल/एसएमएस पर करते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने धोखाधड़ी के ऐसे मामलों को लेकर पब्लिक नोटिस जारी किया है। ग्राहकों को चेतावनी दी है।

भारतीय जीवन बीमा निगम कभी भी ओटीपी, पासवर्ड और पर्सनल जानकारी कॉल या एसएमएस पर नहीं माँगता। इसलिए ग्राहक सतर्क रहें। एलआईसी ने ऐसे फ्रॉड से बचने के लिए गाइडलाइंस भी जारी की है। बता दें कि इससे पहले श्रीराम लाइफ इंश्योरेंस भी बोनस के नाम पर हो रहे धोखाधड़ी को लेकर अलर्ट जारी किया था।

एलआईसी ने क्या कहा?

स्कैमर्स पॉलिसिहोल्डर्स को कॉल/एसएमएस के जरिए बोनस और अन्य ऑफर का झांसा देकर ठगी को अंजाम देते हैं। केवाईसी और पॉलिसी नंबर जैसी जानकारी की मांग करते हैं। एलआईसी ने ऐसे कॉल और एसएमएस को फर्जी बताया है और कहा, “हम ऐसे कॉल/एसएमएस/व्हाट्सऐप/ईमेल केवाईसी वेरीफिकेशन के लिए नहीं भेजते हैं।

बचाव के लिए क्या करें और क्या नहीं?

  • असत्यापित सोर्स से प्राप्त कॉल, एसएमएस या ईमेल का जवाब न दें।
  • स्कैमर्स से भूलकर भी अपनी व्यतिगत या बैंकिंग डिटेल्स शेयर न करें।
  • फिशिंग ईमेल और लिंक से सतर्क रहें।
  • अपनी पर्सनल जानकारी सुरक्षित रखें।
  • किसी भी मौद्रिक लाभ के लिए झांसे के प्रलोभन में न आयें। केवाईसी या पॉलिसी से संबंधित जानकारी साझा न करें।
  • किसी भी व्यक्तिगत या अकाउंट में पेमेंट करने से बचें।
  • आधिकारिक वेबसाइट www.licindia.in पर ग्राहक रजिस्ट्रेशन करें।
  • गूगल प्ले स्टोर या आईओएस एप स्टोर से एलआईसी डिजिटल ऐप डाउनलोड करें।
  • यदि कोई फर्जी कॉल, व्हाट्सऐप मैसेज या ईमेल की शिकायत spuriouscalls@licindia.com पर दर्ज करें।
  • वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत साइबर क्राइम पोर्टल पर कर सकते हैं। 1930 हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews