Hindi News

NPS, यूपीएस और अटल पेंशन योजना से जुड़े नियम बदले, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

Published:
एनपीएस, यूपीएस और अटल पेंशन स्कीम के शुल्क में बदलाव किया गया है। पीएफआरडीए ने सर्कुलर जारी किया है। खाते में ज़ीरो बैलेंस होने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। सरकारी क्षेत्र के लिए एएमसी 100 रुपये होगा। आइए एक नजर नए फीस स्ट्रक्चर पर डालें- 
NPS, यूपीएस और अटल पेंशन योजना से जुड़े नियम बदले, 1 अक्टूबर से होंगे लागू

पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS), अटल पेंशन योजना, एनपीएस लाइट और यूनियन पेंशन स्कीम से जुड़े बदलाव किए हैं। सेंट्रल रिकॉर्ड कीपिंग एजेंसी द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए संशोधित फीस स्ट्रक्चर का ऐलान किया गया है। यह बदलाव जून 2020 में जारी फ्रेमवर्क को की जगह लेगा। नए शुल्क 1 अक्टूबर से लागू होने जा रहे हैं। लाभार्थियों को इसकी जानकारी होनी चाहिए।

पीएफआरडीए ने सर्कुलर जारी किया है। जिसमें स्पष्ट किया है कि ये शुल्कों की ऊपरी सीमा है। CRAs को इससे अधिक शुल्क लगाने की अनुमति नहीं होगी। नियोक्ताओं, ग्राहकों और पीओपी से विचार विमर्श करने के बाद शुल्क को कम किया जा सकता है। पब्लिक ओर प्राइवेट सेक्टर दोनों के लिए चार्ज अलग-अलग होंगे। यह बदलाव पीएफआरडीए एक्ट 2013 की धारा 14 के तहत किया गया है।

एनपीएस और यूपीएस के लिए सर्विस चार्ज (पब्लिक सेक्टर) 

पब्लिक सेक्टर एनपीएस और यूपीएस के लिए ई-PRAN किट और फिजिकल PRAN कार्ड के फीस में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि  एनुअल मेंटेनेंस चार्ज यानी एएमसी और ट्रांजैक्शन शुल्क मिशन संशोधन हुआ है। एक अक्टूबर से एएमसी 100 रुपये होगा।

ट्रांजैक्शन चार्ज ज़ीरो होगा। खाते में जीरो बैलेंस होता है तो कोई एएमसी नहीं लगेगा। बदलाव के बाद  एनपीएस और यूपीएस दोनों के लिए ई-PRAN किट चार्ज 18 रुपये और फिजिकल PRAN कार्ड चार्ज 40 रुपये होंगे। बता दें सरकारी क्षेत्र के यूपीएस ग्राहकों के लिए केवल संचय चरण के दौरान ही शुल्क लागू होते हैं। भुगतान चरण के लिए बाद में अलग से चार्जेस जारी किए जा सकते हैं।

एनपीएस और NPS-वात्सल्य शुल्क (प्राइवेट सेक्टर) 

प्राइवेट सेक्टर एनपीएस और एनपीएएस वात्सल्य के लिए PRAN ओपनिंग चार्ज 18 रुपये और फिजिकल PRAN कार्ड शुल्क 40 निर्धारित किया गया है। ट्रांजैक्शन चार्ज जीरो रहेगा।  एनुअल मेंटेनेंस चार्ज स्लैब बेस्ड होगा, जो टियर-1 कॉर्पस से जुड़ा होगा। खाते में जीरो रुपए होने पर किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगाया जाएगा।

1 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये तक की राशि होने पर 100 रुपये एएमसी लगेगा।  2 लाख से लेकर 10 लाख तक की राशि पर 150 रुपये,  10 लाख से लेकर 25 लाख रुपये तक की रकम पर 300 रुपये, 25 लाख एक रुपये लेकर 50 लाख रुपये तक की रकम पर रुपये 400 और 50 लाख रुपये से अधिक की राशि पर 500 रुपये एएमसी लगाया जाएगा।

अटल पेंशन स्कीम और एनपीएस लाइट 

  • अटल पेंशन योजना/एनपीएस लाइट के लिए PRAN ओपनिंग चार्ज-  15 रुपये
  • एनुअल मेंटेनेंस चार्ज- 15 रुपये
  • ट्रांजैक्शन चार्ज-Nil

 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews