Hindi News

3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में महंगा हुआ, MP में मिली राहत, फटाफट चेक करें ताजा भाव

Published:
3 अक्टूबर को कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बदलाव हुआ है। क्रूड ऑयल के भाव में उछाल आया है। 
3 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में महंगा हुआ, MP में मिली राहत, फटाफट चेक करें ताजा भाव

Petrol Diesel Prices Today: हर दिन सुबह 6:00 बजे तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट करती हैं। टैक्स के कारण अलग-अलग राज्यों में फ्यूल का भाव अलग होता है।  3 अक्टूबर कोऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई कीमत जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पंजाब, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में इजाफा देखा गया है। गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, राजस्थान और तेलंगाना में गिरावट आई है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 87.62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 103.44 रुपए और डीजल का 89.97 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए और डीजल की 91.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की 92.34 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश के कई जिलों में घट गए दाम (Fuel Prices Today)

मध्य प्रदेश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर राहत मिली है। प्रदेश में पेट्रोल की औसतन कीमत 107.44 रुपए प्रति लीटर है। डीजल की औसतन कीमत 92.75 रुपए प्रति लीटर है। भोपाल, दमोह, धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, जबलपुर, कटनी, मंदसौर, सीहोर, सिवनी और शहडोल में आज मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जबकि विदिशा, शिवपुरी, सतना, सागर, रीवा, रतलाम, रायसेन, पन्ना, नरसिंहपुर, मंडला, खरगोन, झाबुआ, देवास, छिंदवाड़ा, छतरपुर, बुरहानपुर, बड़वानी और अनूपपुर में  ईंधन के कीमतों में कमी दर्ज की गई है।

एमपी में क्या है ईंधन का भाव? (Petrol Diesel Rate in MP)

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, इंदौर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.54 रुपए, रीवा में 108.80 रुपए और उज्जैन में 106. 84 रुपए है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 91.80 रुपए, जबलपुर में 91.93 रुपए, रीवा में 94 रुपए और उज्जैन में 92.19 रुपए है।

क्रूड ऑयल की कीमत (Crude Oil Prices) 

ग्लोबल मार्केट में आज भी क्रूड ऑयल के कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई है। हालांकि अभी भी क्रूड ऑयल की कीमत 75 डॉलर के नीचे है।  ब्रेंट क्रूड 74.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 70.97 डॉलर प्रति बैरल है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews