Hindi News

5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में बढ़ गए दाम, मध्यप्रदेश में राहत, चेक करें ताजा भाव 

Published:
कई राज्यों में आज बदलाव देखा गया है। कच्चे तेल के कीमतों में पिछले कुछ दिनों में भारी उछाल आया है।
5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, राजस्थान-छत्तीसगढ़ में बढ़ गए दाम, मध्यप्रदेश में राहत, चेक करें ताजा भाव 

Petrol Diesel Prices Today: 5 अक्टूबर शनिवार को पेट्रोल और डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। आज आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, मणिपुर, ओडिशा,  राजस्थान, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में ईंधन के कीमतों में वृद्धि देखी गई है। वहीं उत्तराखंड, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब, केरल, झारखंड, बिहार और असम में गिरावट दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश की बात करें तो अनूपपुर, अशोक नगर, बड़वानी, बालाघाट, बैतूल, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, झाबुआ, मंदसौर, नीमच, रीवा, सतना, सागर, सीहोर, सिंगरौली और विदिशा में पेट्रोल और डीजल के कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। मंडला में एक रुपए की गिरावट पेट्रोल के भाव में आई है। वहीं एमपी की राजधानी भोपाल में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा छतरपुर, देवास, धार, हरदा, होशंगाबाद, इंदौर, कटनी, खंडवा, खरगोन, मुरैना, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, शहडोल, शिवपुरी और सीधी में भी में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।

क्रूड ऑयल के कीमतों में वृद्धि (Crude Oil Prices)

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के कीमतों में वृद्धि देखी गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड 78.05 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमत 74.38 डॉलर प्रति बैरल है।

महानगरों में ईंधन का भाव (Fuel Prices Today)

दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए और डीजल की 87. 62 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल का भाव 104.21 रुपए और डीजल का 92.15 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 103.94 रुपए और डीजल का 90.76 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए और डीजल की 92.32 रुपए प्रति लीटर है।

मध्यप्रदेश का हाल (Petrol Diesel Price in MP)

एक लीटर पेट्रोल की कीमत भोपाल में 106.47 रुपए, इंदौर में 109.92 रुपए, ग्वालियर में 106.40 रुपए, जबलपुर में 106.50 रुपए, रीवा में 108.87 रुपए और उज्जैन में 106. 84 रुपए प्रति लीटर है। एक लीटर डीजल की कीमत भोपाल में 91.84 रुपए, ग्वालियर में 91.78 रुपए, इंदौर में 92.28 रुपए, जबलपुर में 91.90 रुपए, रीवा में 94.06 रुपए और उज्जैन में 92.21 रुपए है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews